

जमशेदपुर। गुरुवार को देर शाम हुए तेज आंधी पानी के साथ हुए बारिश के कारण जमशेदपुर और इसके आसपास क्षेत्रों में मौसम में नमी आई है। इस कारण आसपास क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि गुरुवार की शाम हुए तेज हुए बारिश के साथ हुए आंधी –पानी से जगह तेज आंधी पाने के कारण बड़े-बड़े वृक्ष में गिर गए हैं। वही इस कारण कई जगहो पर बिजली के पोल गिर गए। जिस वजह से कई ईलाकों मे अंधेरा छा गया। वही सुदंरनगर के आरपीएफ कैंप के पास न्यूकदमडीह के समीप 11 हजार का तार टुटकर गिर गया। वही इस दौरान वहां खड़ी एक महिला चपेट में आ गई। इस दौरान उसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान झुनू महतो के रुप में की गई । जो कदमडीह गांव से गोड़ाडीह गांव भागवत कथा सुनने जा रही थी।\
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Today News :19 मार्च को साकची बंगाल क्लब में मनेगा जीण माता का 17वां वार्षिक महोत्सव
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट (Yellow Alert)
मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट कर दिया था कि 15 मार्च से 18 मार्च तक राज्य के कई जगहों के मौसम में तब्दीली होगी इस दौरान गर्जन के साथ बृजपात और बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार का अधिकत्तम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।जो समान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वही आज (शुक्रवार) का न्यूयत्तम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिन भर बादल छाए रहेगें और कही –कही तेज हवा के साथ बारिश भी होने की संभावना है।
इसे भी पढ़े : –Jamshedpur Today News : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे गिरफ्तार
गर्मी लोगो को राहत
वही गुरुवार की शाम को हुए बारिश से जमशेदपुर और इसके आस-पास क्षेत्रों के लोगो को गर्मी से काफी राहत मिली है। बीते चार –पांच दिनो से जमशेदपुर के तापमान में लगातार हो बढ़ोत्तरी के कारण यहां काफी गर्मी हो गई। जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही थी। तेज धुप होने के कारण सुबह दस बजे के बाद सड़को पर कम लोग नजर आ रहे थे। और इस कारण सड़क पेय पदार्थो की वृद्धि हो गई थी।


