Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News :कोई संतुलित मस्तिष्क यहाँ तीसरा पुल बनाकर मानगो का ट्रैफ़िक बोझ कम करने के बारे में नहीं सोच सकता – सरयू राय
Breaking News

Jamshedpur Today News :कोई संतुलित मस्तिष्क यहाँ तीसरा पुल बनाकर मानगो का ट्रैफ़िक बोझ कम करने के बारे में नहीं सोच सकता – सरयू राय

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 24, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर

सुबे के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता के द्रारा मानगो के स्वर्णरेखा नदी पर बार- बार तीसरे पुल के निर्माण पर बयान देने पर जमशेदपुर(पुर्वी) के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर हमला किया है। उन्होंने इस मामलें को लेकर प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा हैं कि  मानगो को ट्रैफ़िक जाम से मुक्ति दिलाने के नाम पर साक्ची और मानगो के बीच तीसरा पुल बनाना तकनीकी, वित्तीय और यातायात के दृष्टिकोण से अव्यवहारिक है. यहाँ तीसरा पुल बनाने की योजना न तो टाटा स्टील की है और न ही झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इसके बारे में कोई निर्णय लिया है. यदि किसी अभियंता ने या किसी अधिकारी ने इसके लिये सर्वेक्षण आरंभ किया है, मिट्टी जाँच का नमूना लिया है और टाटा स्टील से अनापत्ति प्रमाण पत्र की माँग की है तो उसका तकनीकी ज्ञान और प्रशासनिक अनुभव संदेहास्पद है और प्रश्न चिन्ह के घेरे में है. ऐसा कोई भी निर्णय निहित स्वार्थ प्रेरित राजनीतिक सोच का नमूना तो हो सकता है, पर तकनीकी एवं वित्तीय दृष्टिकोण से उपयुक्त एवं व्यवहारिक नहीं हो सकता.

मानगो को ट्रैफ़िक जाम से निजात दिलानी है तो निम्नांकित उपायों का प्रस्ताव मैंने सरकार को काफ़ी पहले है और गत विधानसभा सत्र में इसपर मेरा सवाल भी था.

  1. सरकार अन्ना चौक से गोविन्दपुर होते हुए फ़्लाई ओवर और सड़क बनाने का रूका हुआ काम पुनः आरम्भ करे ,

  2. सरकार या टाटा स्टील लिट्टी चौक से डीपीएस होते हुए एनएच-33 तक स्वर्णरेखा पर पुल और सड़क बनाये,

  3. सरकार या टाटा स्टील जमशेदपुर सर्किट हाउस के सामने नदी पर पुल बनाकर ओल्ड पुरूलिया रोड से जोड़े.

  4. सरकार या टाटा स्टील मानगो के पुराने और पतले पुल को तोडकर वहाँ एक चौड़ा पुल बनाये .

सामान्य बुद्धिमता भी यह परिकल्पना आसानी से कर सकती है कि मानगो और साक्ची के बीच पूर्व से बने हुए दो पुलों के बगल में तीसरा पुल बना देने से मानगो की ट्रैफ़िक समस्या किसी भी प्रकार कम नहीं होगी. वहाँ तीसरा या चौथा, पाँचवाँ पुल बनाने के बाद भी इन पुलों का ट्रैफिक एक ओर मानगो चौक पर और दूसरी ओर साक्ची के बडा गोलंबर पर इकट्ठा होकर जाम लगायेगा.

जाम से मुक्ति का एक विकल्प यह हो सकता है कि मानगो चौराहा पर डिमना रोड की ओर फ़्लाई ओवर बना दिया जाय. साथ ही दूसरा फ़्लाई ओवर मानगो पुल के साक्ची वाले छोर पर स्थित बड़ा गोलचक्कर के उपर बना दिया जाय और मानगो बस स्टैंड का स्वरूप भी तदनुकुल बदला जाय.

यदि किन्ही को तीसरा पुल बनाने का राजनीतिक हठ है तो मेरी सलाह है कि वे यह हठ छोड़ें, नहीं तो जगहँसाई होगी. राज्य की बदनामी अलग से होगी और पैसे की बर्बादी भी होगी. पुराना पतला वाला पुल तोड़कर उसकी जगह चौड़ा नया पुल बनाकर भी ऐसे राजनीतिक हठ की आत्म तुष्टि की जा सकती है. परंतु कोई संतुलित मस्तिष्क यहाँ तीसरा पुल बनाकर मानगो का ट्रैफ़िक बोझ कम करने के बारे में नहीं सोच सकता और उपर वाला तो कभी भी ऐसी विकृत सोच की हिमायत नहीं कर सकता.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: लगातार बारिश से उफान पर नदियां, खरखाई खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

August 18, 2026

Jamshedpur News: छोटा गोविंदपुर में 5 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों का भव्य पूजन, हर-हर महादेव से गूंजा मिथिला भवन

August 18, 2026

Jamshedpur news:News: चांडिल–झाड़ग्राम नई रेल लाइन के फाइनल सर्वे को मिली मंजूरी, पटमदा और बोड़ाम का दशकों पुराना सपना होगा साकार

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.