_*हैंदलजुड़ी पंचायत, खांकरिशोल गांव में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के द्वारा 200 कंबल वितरण किया गया बेमौसम की बरसात की वजह से कड़कती ठंढ़ से ठिठुरते ग्रामीणों को मिलेगी राहत।*_
जमशेदपुर।
युवा समाजसेवी प्रभास पात्र के नेतृत्व में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सौजन्न से झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला के हैंदलजुड़ी पंचायत,खांकरिशोल गांव के 200 से ज्यादा जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। दरअसल इस वर्ष बेमौसम की बरसात की आशंका को देखते हुए। क्षेत्र में कड़ाके की ठंढ़ पड़ सकती है। ऐसे में ठंढ़ से ठिठुरते ग्रामीणों की मदद के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी जी आगे आए।
कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने सबको धन्यवाद दिया। इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की कोशिशें जारी रहेंगी। ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल जाए तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती।
कम्बल बितरण के इस कार्यक्रम में अचिंत रजक, रसराज गोप, सचिन चालक, गोपाल शर्मा, दिलीप पात्र, दीपू शर्मा, पप्पू चालक, प्रमथ गोप, सूरज गिरी, भबतोश गिरी, जगनाथ कालिंदी अजीत गोप नाम्या स्माइल फाउंडेशन से निकिता मेहता, पूर्णेन्दु पात्र एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

