
जमशेदपुर (गोलमुरी): खुदरा बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों को छोटे मूल्यवर्ग के पैसों (सिक्कों) की किल्लत से निजात दिलाने के लिए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने एक बड़ी पहल की है। व्यापारियों को सुगमता से सिक्के उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सिक्का वितरण अभियान’ के तहत गोलमुरी बाजार में ₹2.50 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :एनआईटी जमशेदपुर का शोध: स्पाइक्ड नोज़ कोन डिज़ाइन से सुपरसोनिक मिसाइलों की गति और सुरक्षा में होगा सुधार
बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से हुआ वितरण
गोलमुरी बाजार में यह वितरण अभियान बैंक ऑफ बड़ौदा (बिष्टुपुर शाखा) के सहयोग से संपन्न हुआ।वितरण कार्यक्रम में सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी, सचिव भारत मकानी, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी नीरज प्रसाद और चैंबर कार्यसमिति सदस्य अमिश अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने इस पहल पर कहा कि बाजारों में छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करना व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के दैनिक लेनदेन के लिए अत्यंत आवश्यक है। चैंबर लगातार बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:दुर्गा पूजा से पहले JNAC अलर्ट, नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक; विसर्जन घाटों पर लगेंगे CCTV और बैरिकेडिंग
अभियान के तहत अब तक बंट चुके हैं ₹65 लाख के सिक्के
चैंबर उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने बताया कि व्यापारियों को खुदरा सिक्के प्राप्त करने में हो रही परेशानी को देखते हुए ही चैंबर ने यह विशेष अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न बाजारों में अब तक ₹65 लाख के सिक्कों का वितरण किया जा चुका है, जो इसकी व्यापक उपयोगिता को दर्शाता है।बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से आने वाले दिनों में भी यह कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।चैंबर सचिव भारत मकानी ने कहा कि इस अभियान को व्यापारियों का बेहद सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी सहयोगी बैंकों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य बैंकों से भी इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया।

