Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की व्यापक तैयारी
Breaking News

Jamshedpur News:हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की व्यापक तैयारी

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मंगलवार को कदमा गणेश पूजा मैदान से गोलमुरी शहीद स्थल तक भाजयुमो निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे सांसद विद्युत महतो।

जमशेदपुर। भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगा। वहीं, भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएंगी। इस निमित्त, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा की ओर से पिछले कई वर्षों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देश की एकता और अखंडता के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को महापर्व के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भाजयुमो के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, 13 से 14 अगस्त तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित महान क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा। जमशेदपुर शहर में अधिक से अधिक लोगों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाए इस उद्देश्य के साथ 50 हजार से अधिक तिरंगे भाजपा की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि 11 से 14 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान हमारे पार्टी की पहल पर यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होकर आमजनों के लिए महापर्व बने, इसके लिए भाजपा ने सभी स्तरों पर व्यापक तैयारी की है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि शहर के सभी नागरिकगण अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर 13 अगस्त से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मानपूर्वक लगाएं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि देश में भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीति संगठन है जो राष्ट्रवादी सोच के आधार पर कार्य करती है। इस नाते संगठन के कार्यकर्ता भी राष्ट्र प्रथम का ध्येय लेकर हमेशा कार्य करते रहे हैं। 13 से 14 अगस्त तक पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाएंगे एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे। सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता जनता से संपर्क कर प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीतारामडेरा मंडल क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट बंगाल कॉलोनी में जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित कर विभाजन की त्रासदी पर चर्चा की जाएगी एवं बंटवारे की त्रासदी में प्राण गंवाने वालों लोगों को नमन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते महिला अपराध और अत्याचार की घटना पर महिला मोर्चा के तत्वावधान में 14 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि विभिन्न विधानसभा में भाजयुमो कर नेतृत्व में चल रहे तिरंगा यात्रा के निमित्त मंगलवार को जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जो सुबह 10 बजे कदमा श्री गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ होकर गोलमुरी पुलिस लाइन के समीप स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त होगी।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री सह अभियान के जिला सह संयोजक जितेंद्र राय, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, किशोर ओझा, कौस्तव रॉय, उज्ज्वल सिंह, सुबोध झा, संजीत चौरसिया व अन्य मौजूद रहे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 18वें जन्मदिन पर अंशिका राज ने किया पहला रक्तदान, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

July 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: CSR फंड के नाम पर NGO से 3 करोड़ की साइबर ठगी, आदित्यपुर से यूपी का आरोपी गिरफ्तार

July 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे का भव्य स्वागत, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का मिला भरोसा

July 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.