
जमशेदपुर।
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। मंगलवार को इंदू सिंह ने जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पूरे आत्मविश्वास, संगठनात्मक ताक़त और जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान जुगसलाई से लेकर साकची तक चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया।


गुरुद्वारे में मत्था टेककर शुरू हुई चुनावी यात्रा
नामांकन से पूर्व इंदू सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ जुगसलाई गुरुद्वारा पहुँचीं, जहाँ उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद समर्थकों का जुलूस साकची स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुँचा, जहाँ उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
नामांकन में दिखी संगठन और समाज की एकजुटता
इंदू सिंह के नामांकन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। इनमें युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं साहू समाज के जिला अध्यकक्ष राकेश साहू, जिला कांग्रेस के सचिव गीता सिंह, मनोज सिंह, अमरजीत सिंह ,मंजीत कौर, बी. लक्ष्मण, गुरु चरण सिंह, कांग्रेस की पूर्व महिला ग्रामीण अध्यक्ष सविता राय, बिरसानगर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविराज, युवा कांग्रेस के जिला सचिव नीरज साहू, विवेक सिंह, कन्हैया सिंह, बृजमोहन बागड़ी, रवि शंकर सिंह, मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद फारूक, राजू रजक, मुन्ना रजक, गणेश रजक, सोनू सिंह, अंकित सिंह, रवि राय, रवि सिंह सहित हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद थे
जनसेवा और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का संकल्प
नामांकन के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए इंदू सिंह ने कहा कि वे जुगसलाई की समस्याओं को ज़मीनी स्तर पर समझती हैं। उनका लक्ष्य नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताक़त है।
जुगसलाई चुनाव में बढ़ा राजनीतिक तापमान
इंदू सिंह के नामांकन के साथ ही जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में मुकाबला तेज हो गया है। जिस तरह से जनसमर्थन और संगठनात्मक एकजुटता उनके साथ नजर आई, उससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में जुगसलाई की राजनीति और भी रोचक होने वाली है।


