Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :शोभायात्रा में साथ चलना ही गुरु के विचारों के साथ चलना है” – हरविंदर सिंह जमशेदपुरी
Breaking News

Jamshedpur News :शोभायात्रा में साथ चलना ही गुरु के विचारों के साथ चलना है” – हरविंदर सिंह जमशेदपुरी

प्रकाश दिहाड़े पर सिख मर्यादा पालन के साथ हो एकजुटता का आह्वान
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। आगामी 5 नवंबर को मनाए जाने वाले गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारियां पूरे जोश और श्रद्धा के साथ चल रही हैं। इसी क्रम में सिख समुदाय से जुड़े गुरुद्वारा प्रबंधकों, धार्मिक संस्थाओं और संगतों को संबोधित करते हुए युवा सिख धर्म प्रचारक और विचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया है।

READ MORE :Indian Railways IRCTC : रांची-टाटा सहित देशभर के 76 रेलवे स्टेशनों पर बनेगा आधुनिक यात्री आवास क्षेत्र,, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंज़ूरी

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के नगर कीर्तन में “एकजुटता और सिख मर्यादा का पालन” ही सच्ची श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होगा। शुक्रवार को संगत के नाम जारी अपने विशेष संदेश में उन्होंने कहा —“शोभायात्रा में एक साथ चलना मतलब गुरु साहब के विचारों के साथ चलना है। अलग-अलग टुकड़ियों में चलना यह दर्शाता है कि हम विचारों में विभाजित हैं, जबकि हमारा गुरु एक है, ग्रंथ एक है और मार्ग भी एक है।”

हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने आगे कहा कि सभी गुरुद्वारा कमिटियों को, चाहे वे किसी भी क्षेत्र या समूह से जुड़ी हों, नगर कीर्तन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की ओट में एकजुट होकर चलना चाहिए। नगर कीर्तन में कोई भी व्यक्ति किसी संगठन या समूह का प्रतिनिधित्व नहीं करता, बल्कि वह गुरु नानक देव जी के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। अतः सभी को मिलकर कौमी एकता और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब में पंचम गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की बाणी ‘होवे एकत्र मिलो मेरे भाई, दुबिधा दूर करो लिव लाई’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बाणी समाज को आपसी एकता, सादगी और नम्रता की राह पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की बाणी का पालन करना हर सिख का पहला कर्तव्य है। यदि हम गुटों और खेमों में बंटकर चलेंगे, तो यह गुरु की शिक्षाओं के विपरीत होगा। “जब हमारा गुरु एक है, तो हम अलग कैसे हो सकते हैं?”

READ MORE :Railway Special Trains After Chhath 2025: बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए चलेगी दर्जनों अतिरिक्त ट्रेनें,देखें लिस्ट

हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि नगर कीर्तन में पालकी साहिब के साथ चलना केवल धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि आत्मिक सौभाग्य की अनुभूति है। जो संगत गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है, वह वास्तव में गुरु महाराज के विचारों के साथ चलती है।

उन्होंने अंत में सभी संगतों से अपील की कि वे प्रकाश पर्व के अवसर पर मर्यादा, अनुशासन और भाईचारे का पालन करते हुए एकजुट होकर चलें, जिससे गुरु नानक देव जी का संदेश हर दिल तक पहुंचे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.