
जमशेदपुर: टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘जम्बो कमेटी’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई कमेटी में सामाजिक संतुलन और सांगठनिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुरजीत सिंह खुशीपुर ने संगठन को धार देने के लिए तीन कार्यकारी प्रधानों की नियुक्ति की है।

इस बार कमेटी विस्तार में उन चेहरों को तरजीह दी गई है जिन्होंने पिछले दो कार्यकालों के दौरान चुनाव में पर्चा दाखिल करने के बाद भी आपसी एकता और भाईचारे के लिए अपने नाम वापस ले लिए थे।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत से भाजपा गदगद, संजीव सिन्हा बोले— बिखर गया झामुमो-कांग्रेस गठबंधन
तीन कार्यकारी प्रधानों की नियुक्ति, एक पद रहा रिक्त
कमेटी में बलवंत सिंह शेरों, पूर्व प्रधान एवं सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला और रविंद्र सिंह बाजवा को कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सांगठनिक तालमेल को ध्यान में रखते हुए ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी का पद फिलहाल रिक्त रखा गया है।
इसके साथ ही, समाज के वरिष्ठ पत्रकार चरणजीत सिंह को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सुरजीत सिंह खुशीपुर ने स्पष्ट किया कि सिख स्त्री सत्संग सभा और सिख नौजवान सभा गुरुद्वारा कमेटी के अभिन्न अंग हैं और सभी को मिलजुलकर गुरु घर की सेवा करनी होगी।
शहादत दिवस पर विकास और एकजुटता का संकल्प
गुरुवार को गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहादत दिवस के विशेष दीवान की समाप्ति के बाद इस नई कमेटी की घोषणा की गई। इस दौरान नए पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि उनका मुख्य उद्देश्य गुरु घर का चौमुखी विकास करना और अधिक से अधिक संगत को गुरु घर की गतिविधियों से जोड़ना है।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स अधिकारी की पत्नी से दिनदहाड़े ₹7 लाख के जेवर और मोबाइल की लूट, टेल्को कॉलोनी में हड़कंप
नीचे टिनप्लेट 10 नंबर गुरुद्वारा की नई कार्यकारिणी की पूरी सूची दी गई है:
प्रधान: सुरजीत सिंह ‘खुशीपुर’
जनरल सेक्रेटरी: जसपाल सिंह ‘कणियेक’
कैशियर: मनजीत सिंह संधू
कार्यकारी प्रधान: बलवंत सिंह शेरों, गुरचरण सिंह बिल्ला, रविंद्र सिंह बाजवा
डेप्युटी प्रेसिडेंट: कुलवंत सिंह गोंदवाल, सिकंदर सिंह फुल्का, चरणजीत सिंह गांधी, कुलवंत सिंह फुल्का, जसपाल सिंह लील, सुरेंद्र सिंह छिंदा, रणजीत सिंह कद
चेयरमैन: बलबीर सिंह बबलू, दलजीत सिंह गुमटाला, जैसमेर सिंह जैसी, सतनाम सिंह पन्नू, परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह सरली, जोगिंदर सिंह कलेर
मुख्य सलाहकार: कुलदीप सिंह खुशीपुर, सविंदर सिंह औलख, गुरप्रीत सिंह सोनू, मूखविंदर सिंह लीदर, सुरेंद्र सिंह दोसांझ, गुरचरण सिंह दीनपुर, सविंदर सिंह (रामदेव बागान)
वाइस चेयरमैन: अवतार सिंह सरली, रसपाल सिंह संधू, कुलवंत सिंह कलूनंगल, परविंदरजीत सिंह सिद्धपुर, नवदीप सिंह संधू, प्रीतपाल सिंह लक्खू, करमजीत सिंह हमीदपुर
सलाहकार: जगदीश सिंह जग्गा, हरजिंदर सिंह कंग, दलबीर सिंह रूडहसन, रसपाल सिंह ऋषि, गुरजीत सिंह ढिल्लों, महेंद्र सिंह तिसरी, भजन सिंह चोला, अमरजीत सिंह राजासांसी
मीत प्रधान: सुखदेव सिंह (झूला मैदान), प्रताप सिंह खुशीपुर, अमरीक सिंह डडिडयाल, जगतार सिंह सरली, गुरचरण सिंह सरली, परविंदर सिंह बनिया, श्याम सिंह पन्नू, इंद्रजीत सिंह खानपुर, अजीत सिंह बरियर, जसबीर सिंह तुंग
मीत सचिव: नवजोत सिंह वडाला, गुरदेव सिंह दीनपुर, हरदीप सिंह अकोला, सरबजीत सिंह कीमे, चरणजीत सिंह टपरिया, इंद्रजीत सिंह गगड़पाणा, नंदू चीमा, सुरजीत सिंह बनिया
प्रेस प्रवक्ता: चरणजीत सिंह
धर्म प्रचार कमेटी: नरेंद्र सिंह मत्तेवाल, चरणजीत सिंह, दिलबाग सिंह (सिंधु रोड), हरजीत सिंह (गोलमुरी), हरविंदर सिंह सबा, धर्म सिंह फुल्का
ऑडिटर: प्रकाश सिंह बुट्टर
लंगर कमेटी: पाल सिंह पन्नू, जसवंत सिंह शाहपुर, गुरचरण सिंह, जसपाल सिंह गोरा, सुखदेव सिंह भट्टी, विनोद, रिक्की, दविंदर सिंह लवली, तेजपाल सिंह बाजवा, गुरजीत सिंह, हरनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह कंग, जुझार सिंह, जगराज सिंह

