Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :पत्नी से मारपीट कर रहे पति ने बीच-बचाव करने वालों पर ताना कट्टा, जमशेदपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर साथी समेत किया गिरफ्तार
Breaking News

Jamshedpur News :पत्नी से मारपीट कर रहे पति ने बीच-बचाव करने वालों पर ताना कट्टा, जमशेदपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर साथी समेत किया गिरफ्तार

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 3, 2026Updated:April 3, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने और सरेआम हथियार लहराने वाले दो अपराधियों को जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अपनी पत्नी के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट कर रहा था। इस दौरान जब स्थानीय लोगों ने उसे रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने देसी कट्टा निकालकर लोगों को डराया और अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है।

READ MORE :Jamshedpur News :हरहरगुड्डू और घाघीडीह में निःशुल्क जुस्को शुद्ध पेयजल वितरण शुरू, जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू की मेहनत लाई रंग

बीच सड़क पर पत्नी से मारपीट और हथियार लहराकर फैलाई दहशत
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह घटना 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:15 बजे की है। आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड में गंगौर स्वीट्स के सामने मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ अयान (23 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा था। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब वहां मौजूद आम लोगों ने बीच-बचाव करने और इस कृत्य का विरोध करने का प्रयास किया, तो अयान ने लोगों में भय और दहशत कायम करने के लिए अपना देसी कट्टा निकाल लिया। सरेआम हथियार लहराते हुए वह अपने दोस्त सलमान (21 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से फरार हो गया।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम, भागने की फिराक में धरे गए आरोपी
सरेआम हथियार लहराने की इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पटमदा के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आजाद नगर थाना कांड संख्या- 30/026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सघन छापेमारी शुरू कर दी। इसी क्रम में 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 (कपाली लिंक रोड) नाला के पास घेराबंदी कर अयान और उसके साथी सलमान को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

 

READ MORE :Jamshedpur News :बालीगुमा जल मीनार का औचक निरीक्षण, मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

देसी कट्टा और 8 एमएम की जिंदा गोली बरामद
गिरफ्तारी के बाद ली गई तलाशी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ अयान के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है, जबकि उसके साथी मो. सलमान के पास से एक जिंदा गोली (8 एमएम) बरामद की गई है। हथियार बरामदगी के बाद दोनों के खिलाफ आजाद नगर थाना में एक नया मामला (कांड संख्या- 31/26) धारा- 25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है और दोनों अपराधियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ अयान (निवासी- नदीम खान हाउस, बंधुगोड़ा कपाली, सरायकेला खरसावां) का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर पहले से ही आजाद नगर थाने में कांड संख्या- 02/26 (मारपीट और अन्य धाराएं) दर्ज है। वहीं उसका साथी मो. सलमान मूल रूप से गौस नगर, कपाली का रहने वाला है और वर्तमान में क्रॉस रोड नंबर 13 आजाद बस्ती, मानगो में रह रहा था।

छापेमारी दल में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में पटमदा के डीएसपी श्री बच्चनदेव कुजूर, आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, पु.अ.नि. पवन कुमार, पु.अ.नि. मनीष कुमार, पु.अ.नि. श्रीकान्त कुमार, और आरक्षी राम किशोर तथा रमण कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस की इस तत्परता और त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: तैलिक साहू महासभा ने आईसीएसई टॉपर सोनाक्षी चन्द्रा को किया सम्मानित, बढ़ाया समाज का मान

May 4, 2026

BHAGALPUR NEWS: बिहार की लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु का बड़ा हिस्सा गंगा में समाया, आवागमन पूरी तरह ठप

May 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से आक्रोश, फेडरेशन लिखेगा रेल मंत्री को पांच हजार पत्र

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.