Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :हजारों खिलाड़ियों के सपनों को न तोड़े टाटा स्टील, JFC जारी रखे : सौरभ विष्णु
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :हजारों खिलाड़ियों के सपनों को न तोड़े टाटा स्टील, JFC जारी रखे : सौरभ विष्णु

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 2, 2026Updated:August 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ,

जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने टाटा स्टील एवं क्लब प्रबंधन से जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को बंद करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

सौरभ विष्णु ने बताया टाटा स्टील ने वर्ष 2017 में जमशेदपुर एफसी की स्थापना कर शहर और झारखंड के युवाओं को एक बड़ा मंच दिया । क्लब ने 2021-22 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग विनर्स शील्ड जीतकर पूरे देश में जमशेदपुर का नाम रोशन किया। लेकिन स्थापना के लगभग नौ वर्ष बाद वर्ष 2026 में क्लब को बंद करने का निर्णय लिया गया है, जबकि अब तक इसके पीछे कोई ठोस कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
जमशेदपुर एफसी केवल एक फुटबॉल क्लब नहीं, बल्कि झारखंड और देश के हजारों युवाओं के सपनों का मंच है। यहां से गली-मोहल्लों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिला है। क्लब ने युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर खेल के प्रति प्रेरित किया है।

विष्णु ने कहा कि आज जब शहर में अपराध और नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे समय में जमशेदपुर एफसी युवाओं के लिए एकमात्र चमकता हुआ “नॉर्थ स्टार” है। इसे बंद कर देना शहर और आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ी भूल होगी। इससे खिलाड़ियों, कोच, स्टाफ और हजारों फुटबॉल प्रेमियों की भावनाएं आहत होंगी तथा स्थानीय खेल संस्कृति को भी गहरा नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने टाटा स्टील से आग्रह किया कि यदि वित्तीय या अन्य कोई चुनौती है तो उसका समाधान निकालकर क्लब का संचालन जारी रखा जाए। टाटा स्टील हमेशा खेलों को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है और उम्मीद है कि वह इस निर्णय पर पुनर्विचार करेगी, क्योंकि यह केवल एक क्लब नहीं बल्कि भारतीय फुटबॉल के भविष्य और हजारों युवाओं के सपनों का सवाल है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : बारीडीह में पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर साले ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

August 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : बर्मा माइंस में दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में TMH में भर्ती

August 2, 2026

Train Cancellation Bihar :बिहार, बंगाल और झारखंड की 300 से अधिक ट्रेनें होंगी रद्द, 384 के बदले गए रूट; देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.