
इस वर्ष संस्थापक दिवस की थीम है ‘वन विज़न वन टाटा स्टील’
शहर भर में जश्न के तहत जुबिली पार्क, सड़कों, गोलचक्करों, इमारतों और पार्कों में आकर्षक रोशनी की गई है
जमशेदपुर, : टाटा स्टील 3 मार्च 2026 को जमशेदपुर में अपने संस्थापक की 187वीं जयंती मनाएगी समारोह के तहत शहर भर में आकर्षक रोशनी की जाएगी तथा जुबली पार्क को आम नागरिकों के लिए निर्धारित प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ खोला जाएगा। इसके अलावा नागरिकों के लिए लेज़र शो, श्रद्धांजलि समारोह और सार्वजनिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
जुबली पार्क– रोशनी एवं सार्वजनिक प्रवेश
संस्थापक दिवस प्रकाश सज्जा का उद्घाटन: 2 मार्च 2026, शाम 6:30 बजे।
सार्वजनिक प्रकाश सज्जा: 3 से 6 मार्च (4 मार्च को बंद), शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक।
पैदल प्रवेश (शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक): साकची गेट, सीएफई गेट, निक्को जुबिली पार्क गेट।
पैदल निकास: साकची गेट, सीएफई गेट, पारसी कॉलोनी गेट।
वाहन प्रवेश (रात 10:00 बजे से 11:00 बजे तक):
सीएफई गेट → साकची गेट → निक्को जुबिली पार्क गेट → पारसी कॉलोनी गेट → जे एन टाटा प्रतिमा क्षेत्र → सीएफई गेट।
लेज़र शो: 3 से 6 मार्च (4 मार्च को छोड़कर) शाम 7:00 बजे, 7:45 बजे और 8:30 बजे।
शहर में प्रकाश सज्जा – सड़कें, गोलचक्कर, इमारतें और पार्क
सड़कें
सीएफई गोलचक्कर → सीएच एरिया;
सीएच एरिया → एयरपोर्ट;
केएस लिंक रोड;
रंकिनी मंदिर → कदमा थाना (गणेश पूजा मैदान के रास्ते);
कदमा थाना → पोस्टल पार्क;
पोस्टल पार्क → टीएसयूआईएसएल;
टीएसयूआईएसएल → साकची गेट;
एग्रीको → बारीडीह → टिनप्लेट काली मंदिर।
गोलचक्कर
लेडी गांधी, सीएच एरिया, सेंटर पॉइंट, बेलडीह चर्च, आदित्यपुर ब्रिज, एनटीटीएफ, शांति हरि टॉवर, बाग-ए-जमशेद, जुबिली पार्क साकची गेट, पीएन बोस, रंकिनी मंदिर, टिनप्लेट, सीएफई, पोस्टल पार्क, टीएमएच, रीगल, साकची, पिगमेंट, टाटा स्टील यूआईएसएल, गणेश पूजा मैदान, कदमा पुलिस स्टेशन, केएस लिंक रोड (जेएसओए), वोल्टास, एग्रीको, मानगो बस स्टैंड।
इमारतें
टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय, गोलमुरी क्लॉक टॉवर, टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज यूनियन कार्यालय, डीसी एवं एसएसपी कार्यालय, टीएमएच एवं डिस्पेंसरी, चमरी गेस्ट हाउस, टाटा स्टील यूआईएसएल कॉरपोरेट कार्यालय, सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई), टाटानगर रेलवे स्टेशन, एनटीटीएफ संस्थान, टाटा पिगमेंट गेट, स्कूल ऑफ होप, फायर टेम्पल, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स।
पार्क
जुबली पार्क, सर दोराबजी टाटा पार्क,
पोस्टल पार्क, भगवान बिरसा मुंडा पार्क, सेंटेनरी पार्क (टिनप्लेट)।
पार्किंग, सुरक्षा एवं जनसहायता
पार्किंग व्यवस्था:
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल परिसर; साकची गेट के निकट; बोधि मंदिर मैदान; आर्मरी ग्राउंड।
सुरक्षा तैनाती:
लगभग 200 पुलिस अधिकारी, 100 सुरक्षा कर्मी तथा 75 एनसीसी कैडेट तैनात रहेंगे।
आधारभूत संरचना:
23 सीसीटीवी कैमरे, 24 डीएफएमडी, जे एन टाटा प्रतिमा क्षेत्र एवं अग्नि स्ट्रक्चर पर वॉच टॉवर, तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली।
चिकित्सा सहायता:
जे एन टाटा प्रतिमा क्षेत्र एवं जयंती सरोवर मोड़ पर एम्बुलेंस की व्यवस्था।
हेल्पलाइन
कंट्रोल रूम: 9065535777
हेल्पलाइन: 9102400338, 9234551889
संस्थापक को श्रद्धांजलि – पोस्टल पार्क, बिष्टुपुर
श्रद्धांजलि समारोह: 3 मार्च 2026, प्रातः 9:30 बजे।
प्रवेश एवं निकास: बिष्टुपुर थाना की तरफ वाले गेट से।
मीडिया व्यवस्था: मीडिया के लिए विशेष एनक्लोज़र की व्यवस्था।
सार्वजनिक श्रद्धांजलि: प्रातः 10:00 बजे से आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा।
टेक एक्स – एसएनटीआई में 15वीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी
टेकएक्स प्रशिक्षुओं को अपनी नवाचार क्षमता, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान कौशल प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। यह प्रदर्शनी वरिष्ठ नेतृत्व, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और नागरिकों को एक साथ लाकर ज्ञान, तकनीक और नवाचार के आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है।
उद्घाटन: 2 मार्च 2026
दर्शकों के लिए खुला:
3 से 5 मार्च (सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक)
4 मार्च को केवल दोपहर 12:00 बजे तक
प्रदर्शित परियोजनाएँ: कुल 35
(25 आंतरिक + 10 बाह्य)
आइडिया पूल: 166 विचारों में से 35 अंतिम परियोजनाएँ चयनित।
थीम: वन टाटा स्टील
मुख्य फोकस श्रेणियां:
उत्पादकता (10), सस्टेनेबिलिटी (6), लागत (4), सुरक्षा (8), विश्वसनीयता (7)
प्रदर्शनी की विशेषताएं:
कार्यरत प्रोटोटाइप, डिजिटल समाधान और इंटरएक्टिव मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
आगंतुकों से आग्रह है कि वे नवीनतम तकनीकी नवाचारों का अवलोकन करें और प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करें।
संस्थापक दिवस खेल समारोह FY’26
संस्थापक दिवस खेल समारोह FY’26 का आयोजन 2 और 3 मार्च 2026 को जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
समय-सारणी
पहला दिन (2 मार्च): सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
दूसरा दिन (3 मार्च): दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
सहभागिता एवं प्रतियोगिताएं
दो दिवसीय इस आयोजन में लगभग 350 प्रतिभागी 33 विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
इन प्रतियोगिताओं में सहभागिता शामिल होगी:
• ट्रांसजेंडर प्रतिभागी
• विशेष रूप से सक्षम बच्चे
• कॉर्पोरेट अधिकारी
• समूह कंपनियों से यूसीएम
• प्रशिक्षण केंद्र, फीडर सेंटर एवं अकादमियां
यह आयोजन समावेशन, उत्साह और खेल भावना का उत्सव है, जो समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाता है।
अंतिम मुकाबले एवं समापन समारोह
फाइनल प्रतियोगिताएं:
अंतिम खेल प्रतियोगिताएं 3 मार्च की दोपहर को जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएंगी।
वरिष्ठ नेतृत्व तथा के शीर्ष पदाधिकारियों की उपस्थिति समारोह को और अधिक उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय बनाएगी।
विशेष सहभागिता कार्यक्रम
कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए वरिष्ठ प्रबंधन के लिए कई इंटरएक्टिव गतिविधियों की योजना बनाई गई है।
समापन समारोह
खेल प्रतियोगिता का समापन निम्नलिखित के साथ होगा:
• प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं द्वारा मार्च पास्ट
• विजेताओं को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह
यह आयोजन खेल भावना, एकता और ‘वन टाटा स्टील’ की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगा।


