
जमशेदपुर।लौहनगरी जमशेदपुर में महान उद्योगपति जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मानगो मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :कार्यक्रम के बाद साकची में दोसा का स्वाद लेते दिखे गुप्ता दंपत्ति
दूरदर्शी सोच का परिणाम है आधुनिक जमशेदपुर
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदजी टाटा ने जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने का सपना देखा था। उन्होंने हर वर्ग के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना की थी। उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज जमशेदपुर देश के उन्नत और प्रसिद्ध शहरों में शुमार है तथा विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : ₹11,000 करोड़ का निवेश: टाटा समूह जमशेदपुर में एडवांस टेक्नोलॉजी पर करेगा बड़ा विस्तार
टाटा जी का ऋणी है जमशेदपुर
मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि पूरा जमशेदपुर टाटा जी का ऋणी है। उन्होंने विश्वस्तरीय सोच के साथ इस शहर को बसाया और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक और विकसित शहर के निवासी हैं। जयंती के अवसर पर हम सभी टाटा जी को शत-शत नमन करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।



