
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने साकची बाजार स्थित श्री शिव श्याम मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ और श्याम बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वच्छ और समृद्ध मानगो की कामना
पूजा-अर्चना के दौरान दोनों नेताओं ने स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध मानगो के निर्माण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
मंदिर कमिटी ने किया सम्मान
इस अवसर पर मंदिर कमिटी की ओर से नवनिर्वाचित मेयर और पूर्व मंत्री को फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, ओम प्रकाश रिंगसिया, कमल चौधरी, गौरव जवानपुरिया, महावीर अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
“यह जीत जनता की है”
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि श्याम बाबा के आशीर्वाद से मिली यह जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि मानगो के हर नागरिक की जीत है। उन्होंने जनता के विश्वास को विकास, पारदर्शिता और सेवा के माध्यम से सार्थक करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन उमेश साह ने किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधा गुप्ता के नेतृत्व में मानगो का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।



