
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को सुंदरनगर और करनडीह क्षेत्र में व्यापक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला जज सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मोबाइल वैन के जरिए यह अभियान मध्य विद्यालय सुंदरनगर तथा जयपाल सिंह मुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल), करनडीह में संचालित हुआ।


विद्यार्थियों को दी गई कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) की सदस्य रंजना पांडेय, पीएलवी सह अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल, अरुण रजक, सुनील पांडेय, ग्लोरिया पूर्ति, प्रकाश सांडिल तथा लॉ प्रशिक्षु अंजली, शरुजा और सुदीपा ने छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को मानगो से चाकुलिया तक निकलेगी ‘जोहार यात्रा’
बाल अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने डालसा के गठन, उद्देश्य, सेवाओं और भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके अलावा स्थायी लोक अदालत, लोक अदालत, बाल अधिकार, बाल तस्करी, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, बाल श्रम रोकथाम अधिनियम और बाल हिंसा से बचाव के लिए चाइल्ड लाइन, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की जानकारी दी गई। टीम ने डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, शिशु प्रोजेक्ट, नशा उन्मूलन, आपदा या दुर्घटना में मुआवजे की योजना, साइबर अपराध और सुरक्षा उपायों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
महत्वपूर्ण इमरजेंसी एवं हेल्पलाइन नंबर किए गए साझा
जागरूकता शिविर में नालसा की निःशुल्क कानूनी सलाह व परामर्श सेवा से लेकर आपातकालीन सेवाओं के हेल्पलाइन नंबरों का प्रसार किया गया
READ MORE..Jamshedpur NEWS: भुइयांडीह बस्ती के समर्थन में उतरे सौरभ विष्णु, 5 अगस्त को DC कार्यालय में सौंपेंगे दस्तावेज
मुफ्त कानूनी सहायता (NALSA): 15100
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
पुलिस आपातकालीन सेवा: 100 / 112
महिला हेल्पलाइन: 181
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
एल्डर हेल्पलाइन: 14567



