
JAMSHEDPUR
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का विशेष भ्रमण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संस्थान में छात्रों को दिए जा रहे विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षणों का अवलोकन करना और वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श करना था।

टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण
चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि कुछ समय पूर्व संस्थान के प्रबंधन द्वारा चैम्बर को भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया था। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने देखा कि यहाँ छात्रों को अत्यंत आधुनिक और व्यवस्थित तरीके से इलेक्ट्रिकल पैनलिंग, सीएनसी मशीन प्रशिक्षण और रोबोटिक्स जैसे एडवांस तकनीकी क्षेत्रों में दक्ष बनाया जा रहा है। संस्थान में संचालित तीन वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को उद्योगों की मांग के अनुसार कुशल तकनीशियन के रूप में तैयार किया जाता है।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS; जमशेदपुर में बाल विवाह के खिलाफ ‘युवा’ की जिला स्तरीय कार्यशाला, बच्चों के अधिकारों के प्रति शिक्षक हुए जागरूक
झारखंड के अन्य जिलों में भी खुले ऐसे संस्थान: मानव केडिया
चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने इस बात पर जोर दिया कि यदि जमशेदपुर के साथ-साथ झारखंड के अन्य जिलों में भी इस प्रकार के अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना की जाए, तो स्थानीय उद्योगों को आसानी से प्रशिक्षित एवं दक्ष मानव संसाधन (Skilled Workforce) उपलब्ध हो सकेंगे। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि होगी।
सिंहभूम चैम्बर और टाटा स्टील फाउंडेशन की अनूठी पहल
चैम्बर के मानद महासचिव पुनीत कावंटिया ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर भविष्य में टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट के सहयोगी के रूप में कार्य करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे उद्योगों की मांग के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा और उन्हें स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में बेहतर प्लेसमेंट मिल सकेगा। संस्थान के प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि वे नियमित रूप से अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी चैम्बर के साथ साझा करेंगे ताकि उद्योग अपनी जरूरत के मुताबिक छात्रों का चयन कर सकें।
READ MORE..Indian Railways new rules 2026:रेलवे ने बदले नियम, ट्रेन में धूम्रपान पर ₹2000 तो महिला कोच में घुसने पर ₹2500 का जुर्माना; देखें लिस्ट
दौरे में शामिल रहे ये प्रमुख लोग
इस महत्वपूर्ण भ्रमण के दौरान सिंहभूम चैम्बर और टाटा स्टील फाउंडेशन के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। चैम्बर की ओर से अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया, मनोज गोयल, आकाश मोदी, प्रतीक अग्रवाल, पवन शर्मा, मुकेश मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, रोहित केडिया, सुनील बागरोदिया, राजीव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल और पंकज उपस्थित थे। वहीं टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से हेड-स्किल डेवलपमेंट कैप्टन अमिताभ, लीड-डिसएबिलिटी कुमार गौरव एवं मैनेजर-स्किल डेवलपमेंट शिप्रा पाल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का मार्गदर्शन किया।

