
जमशेदपुर।
मनीफिट स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने इस बार प्रधान के चुनाव को बेहद सादगी और आदर्श तरीके से संपन्न कर एक मिसाल पेश की। बिना किसी विवाद, शोर-शराबे या औपचारिक तामझाम के संगत ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया।
READ MORE :Jamshedpur News :मानगो नगर निगम की नई महापौर सुधा गुप्ता ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
सर्वसम्मति से चुने गए नए प्रधान
बैठक के दौरान “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के बीच राजेंद्र सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान चुना गया। उन्हें सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया और संगत ने एकजुटता का परिचय दिया।
अन्य पदों पर भी नियुक्ति
इस अवसर पर सोहन सिंह को मीत प्रधान बनाया गया, जबकि जसवीर कौर को स्त्री सत्संग सभा का प्रधान चुना गया। पूर्व प्रधान अमरीक सिंह के कार्यकाल के बाद नई टीम का गठन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।
सेवा और समर्पण का संकल्प
नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र सिंह ने संगत का आभार जताते हुए कहा कि वे गुरु ग्रंथ साहिब के सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने धार्मिक समागमों और सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
READ MORE :Jamshedpur News :विधानसभा में सरयू राय ने उठाया मानगो पेयजल आपूर्ति का मुद्दा, बोलेनगर विकास विभाग छुपा रहा है तथ्य, सरकार का जवाब असंतोषजनक
संगत की उम्मीदें
कमेटी के सक्रिय सदस्य सुरेंद्र सिंह सन्नी ने कहा कि संगत को नए प्रधान से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम गुरुद्वारा कमिटी की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद
इस बैठक में हरपाल सिंह, तरसेम सिंह, मंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, रणधीर सिंह, दविंदर सिंह, मंजीत कौर, पलविंदर कौर, हरभजन कौर और स्वर्ण कौर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।




