जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम जागरण मंच जमशेदपुर के सदस्यों की टोली तीन अलग-अलग समूह में कुल देवता श्री श्याम प्रभु खाटू वाले से मिलने हेतु सोमवार को हवाई मार्ग से खाटू धाम पहुंचें। मंच के सभी सदस्य मंगलवार 24 फरवरी को फागुण माह की सप्तमी को परसराम पुरीया धर्मशाला रिंग्स से ध्वज पूजन अर्चन करके प्रभु श्री श्याम के चरणों में खाटू धाम जाकर अर्पित करेेंगे। खाटू धाम जाने वालों में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल विमल रिंगसिया, अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, अमित सिन्हा, अमित मोदी, गोपाल रिंगसिया, कमल अग्रवाल, कविता, बबीता, रेखा, सुनीता आदि श्याम प्रेमी शामिल हैं। मालूम हो कि मंच के सभी श्याम प्रेमी गण एवं सदस्य गण अपने हाथों से छोटी ध्वजा बनाते हैं और प्रभु को समरपित करते हैं। साथ में निशान यात्रा के दरमियान प्रभु की अलौकिक झांकी, लड्डू गोपाल की पालकी, मीठे-मीठे भजन रस के साथ प्रभु के चरणों के दर्शन करते हैं। सदस्य गणों का अतुलनीय प्रेम भाव है। सभी भक्त गण प्रभु से प्रार्थना करते हैं की देश-दुनिया में सुख समृद्धि शांति बनी रहे।



