Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :मानगो शंकोसाई में दिनदहाड़े 25 लाख की सनसनीखेज चोरी, ‘विश्वनाथ ज्वेलर्स’ में ग्राहक बनकर आए शातिर ने दिया चकमा
Breaking News

Jamshedpur News :मानगो शंकोसाई में दिनदहाड़े 25 लाख की सनसनीखेज चोरी, ‘विश्वनाथ ज्वेलर्स’ में ग्राहक बनकर आए शातिर ने दिया चकमा

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 1, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित ‘विश्वनाथ ज्वेलर्स’ में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। एक शातिर अपराधी ने ग्राहक बनकर दुकानदार के 16 वर्षीय बेटे को बातों में उलझाया और लगभग 25 लाख रुपये के कीमती सोने के जेवरात उड़ा ले गया। यह पूरी दुस्साहसिक घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

READ MORE :Jamshedpur News :हुडको थीम पार्क के पास युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार

पहले दिन छोटी खरीदारी कर जीता था विश्वास
घटना के संबंध में ‘विश्वनाथ ज्वेलर्स’ के मालिक विश्वनाथ दत्ता ने बताया कि अपराधी ने इस चोरी की पटकथा एक दिन पहले ही लिख दी थी। सोमवार शाम को जब उनका 16 वर्षीय बेटा अभिजीत दत्ता दुकान पर बैठा था, तब टोपी पहने एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर आया। उसने लगभग 5,500 रुपये का एक छोटा सा सोने का सामान खरीदा, नकद भुगतान किया और चला गया। इस छोटी सी खरीदारी के जरिए उसने दुकानदार का विश्वास जीत लिया था, ताकि अगले दिन उसे कोई शक न हो।

सीसीटीवी में कैद हुई 25 लाख की शातिराना चोरी
अगले दिन, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे, वही शातिर अपराधी दोबारा दुकान पहुंचा। उस समय भी दुकान की जिम्मेदारी विश्वनाथ दत्ता के बेटे अभिजीत के पास थी। अपराधी ने फिर से सोने के जेवरात देखने की इच्छा जताई।

जैसे ही अभिजीत जेवरात दिखाने के लिए गहनों वाला ड्रॉल खोल रहा था, अपराधी ने बड़ी चालाकी से अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल किया। उसने पलक झपकते ही ड्रॉल के अंदर से सबसे महंगे सोने के जेवरों से भरा एक पूरा बक्सा निकाला और उसे अपनी पीछे की पॉकेट में छिपा लिया। बक्सा चुराने के बाद भी वह घबराया नहीं, बल्कि कुछ देर तक अभिजीत को बातों में गुमराह करता रहा और फिर बड़े आराम से दुकान से फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है।

मालिक के उड़े होश, उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज
चोरी का अहसास होने पर बदहवास अभिजीत ने तुरंत अपने पिता विश्वनाथ दत्ता को फोन कर घटना की जानकारी दी। खबर सुनते ही विश्वनाथ दत्ता भागते हुए दुकान पहुंचे। उन्होंने पाया कि जो बक्सा चोरी हुआ है, उसमें दुकान के सबसे महंगे और भारी जेवरात रखे हुए थे, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। पीड़ित दुकानदार ने बिना देरी किए स्थानीय उलीडीह थाना पुलिस और भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मामले की सूचना दी।

READ MORE :Jamshedpur News :जंगल से निकलकर बेंगलुरु के बड़े अस्पताल में नर्स बनीं बालिका बिरहोर, रच दिया इतिहास

“पूरा मानगो अपराधियों की गिरफ्त में” – विकास सिंह
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए कहा, “आज पूरा मानगो इलाका अपराधियों की गिरफ्त में आ चुका है। कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजरता जिस दिन अखबारों की सुर्खियां मानगो में हो रहे अपराध की कहानियों से न सजी हों।”

विकास सिंह ने वरीय पुलिस अधिकारियों से इस बड़ी चोरी का जल्द से जल्द उद्भेदन करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस मामले का खुलासा करने और अपराधी को पकड़ने में विफल रहती है, तो पूरा स्वर्णकार समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। मौके पर विकास सिंह के साथ राजेश साहू, दीपक दत्ता, निरंजन झा, नीरज साहू सहित कई स्थानीय व्यवसायी मौजूद थे। फिलहाल, उलीडीह पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अपराधी की तलाश में जुट गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: बुद्ध पूर्णिमा पर भारत संस्कार ट्रस्ट का भव्य आयोजन, महापौर संजय सरदार और उपमहापौर अंकुर सिंह हुए सम्मानित

May 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में मजदूर दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, 79 वर्षों के इतिहास में पहली बार सम्मानित हुए वाहन चालक

May 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अंतिम मिनटों के रोमांचक गोल से एफसी गोवा को हराकर आईएसएल (ISL) के शीर्ष पर पहुंचा जमशेदपुर एफसी

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.