Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :बन्ना को सरयू की सीधी चुनौती,आप बताएं क्या किया, मैं बताऊंगा कि मैंने क्या किया
Breaking News

Jamshedpur News :बन्ना को सरयू की सीधी चुनौती,आप बताएं क्या किया, मैं बताऊंगा कि मैंने क्या किया

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 17, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बोले सरयू (क्रासर)
-बन्ना ने न्यू पुरुलिया रोड पर भी अवैध निर्माण कराया
-बन्ना लड़ रहे हैं मेयरपति बनने का चुनाव, अब साफ हो गया
-पति कदमा में रहे और पत्नी मानगो में, ये अचरज वाली बात नहीं?

 

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि बन्ना गुप्ता उनसे आमने-सामने बैठ कर बहस करें और बताएं कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या किया था और सरयू राय ने एक साल में क्या किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह भी बताएंगे कि इसके पहले जब वह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक थे, तब उन्होंने कौन-कौन से कार्य किये। अगर बन्ना गुप्ता में हिम्मत है तो मीडिया में आएं और बहस करें। सरयू राय ने यह भी आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता ने न्यू पुरुलिया रोड पर भी अवैध निर्माण कराया है। एक अस्पताल के निर्माण में भी उनकी भूमिका है। अगर अवैध निर्माण कराना ही बन्ना की नजरों में खिदमत है तो ऐसी खिदमत उन्हें मुबारक हो।

READ MORE :Jamshedpur News :मोहरदा में खुला ‘जीवन धारा’ पंचगव्य चिकित्सा केंद्र, आचार्य निरंजन बोले—गौ माता से बढ़ता है ऑक्सीजन स्तर

यहां सोशल मीडिया पर सरयू राय ने कहा कि अब ये साफ हो गया है कि मानगो नगर निगम का चुनाव सुधा गुप्ता नहीं बल्कि मेयरपति का चुनाव पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता लड़ रहे हैं। बीते सोमवार को बन्ना गुप्ता ने आजादनगर में कहा था कि अगर सुधा जीत जाती हैं तो वह (बन्ना गुप्ता) उनकी खिदमत करेंगे। सरयू राय ने कहा कि आचार संहिता के हिसाब से यह उचित है अथवा नहीं, यह देखना चाहिए। प्रशासन इसका संज्ञान ले रहा है या नहीं, पता नहीं। एक पूर्व मंत्री अपनी पत्नी को ढाल बना कर, पीछे रख कर चुनाव लड़ रहा है और कह रहा है कि वह आपका सारा काम करवाएगा, सारी सुविधाएं दिलवाएगा। बन्ना गुप्ता को पता ही नहीं कि मेयर का अधिकार अत्यंत सीमित होता है और नगर निगम का सारा अधिकार चीफ इक्जीक्यूटिव अफसर या उप नगर आयुक्त में निहित होता है।

सरयू राय ने कहा कि सुधा गुप्ता मानगो नगर निगम का चुनाव लड़ सकें, इसके लिए बन्ना गुप्ता ने सुधा गुप्ता का पता लोट्स रेजीडेंसी के नाम पर दर्ज करवाया। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं कि पति कदमा में और पत्नी मानगो में रहें? लोटस रेजीडेंसी बन्ना गुप्ता के चचेरे साले चंदन मित्तल ने बनवाया है। नागरिकों के अनुसार, यह अवैध भवन है। इसका नक्शा पास नहीं है। यहां से निकलने वाला जल-मल पड़ोस में ही फैल जाता है। लोग परेशान हैं। इसे रोकने के लिए आंदोलन भी किया गया। कोई असर नहीं हुआ। मंत्री रहते उन्होंने कुछ होने न दिया। एक सेवानिवृत्त सज्जन ने बताया कि उस भवन का जल-मल उनके घर में घुस आता है। लोगों ने बताया कि चूंकि यह भवन उनके चचेरे साले ने बनवाया, इसलिए इसमें बन्ना गुप्ता का भी शेयर होगा! बन्ना गुप्ता को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता लगातार यह अफवाह फैला रहे हैं कि मानगो में, मुस्लिम बस्तियों में जो भी काम हुए, वो बन्ना गुप्ता ने ही करवाए। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने (सरयू राय) कुछ नहीं किया है। पेयजल, पावरग्रिड, ट्रांसफार्मर लगाने जैसे काम उन्होंने (सरयू राय) किये और बन्ना गुप्ता अब उसका श्रेय लेना चाहते हैं।

READ MORE :Jamshedpur News:महाशिवरात्रि पर अपने परिवार संग दलमा पर्वत पहुंचे विधायक संजीव सरदार, किया जलाभिषेक

जमशेदपुर पस्चिम के विधायक ने कहा कि उन्हें विधायक बने अभी साल भर हुआ है। साल भर में उन्होंने विधायक निधि से 138 योजनाएं मानगो नगर निगम क्षेत्र में ली हैं। ये 138 योजनाएं हिंदू-मुस्लिम, दोनों ही इलाके में हैं। इन पर काम चल रहा है। नगर विकास के फंड से 84 योजनाएं चल रही हैं। 15वें वित्त आयोग से एक दर्जन से ज्यादा योजनाएं हैं जिनका शिलान्यास हो चुका है। इसकी जानकारी बन्ना गुप्ता को नहीं है। वह कुछ भी बोल दे रहे हैं। मानगो के जो चार बड़े नाले हैं, उनकी सफाई, मरम्मत, पीसीसी करने का एस्टीमेट चार माह पहले नगर निगम ने विभाग, रांची को भेज रखा है। वहां पेंडिंग हैं। छह योजनाएं हैं जिनमें नित्यानंद कालोनी की जलजमाव की समस्या और जवाहरनगर इलाके से गंदगी साफ करने की योजना है, इसका भी एस्टीमेट राज्य सरकार को 10 माह पहले ही भेजा जा चुका है। जहां तक लाइटों की मरम्मत नहीं होने की बात है तो इसके लिए ठेकेदार जिम्मेदार हैं। मानगो में एक हजार लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव बना कर रांची भेजा गया है जो अभी तक पेंडिंग है। बन्ना अफवाह फैला रहे हैं कि मानगो में साल भर में कोई काम नहीं हुआ है।

सरयू राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता के ओएसडी गुड्डू सिंह ने आदिवासी जमीन पर बहुमंजिला इमारत तब बनाई, जब बन्ना गुप्ता मंत्री थे। कई लोगों ने इस मामले को उठाया लेकिन नगर निगम ने कुछ किया नहीं। इन्हीं अवैध निर्माणों को संरक्षण देने के लिए बन्ना मेयरपति बन कर चीजें ठीक करना चाहते हैं।

सरयू राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने गलतबयानी की कि मैंने (सरयू राय) कहा है कि मुस्लिम इलाकों से मुझे वोट नहीं मिलता, इसलिए मैं मुसलमानों का काम नहीं करूंगा। सच यह है कि वह वहां जाते हैं और कहते हैं कि आपने मुझे वोट नहीं दिया है, फिर भी मैं आपका भी विधायक हूं। जो भी योजनाएं विधायक निधि या जिला योजना निधि से आएंगी, करने लायक होंगी तो वह उन योजनाओं को आपके इलाके में भी लागू करवाएंगे। पिछले साल कपाली से सटे इलाके में जब जल जमाव हुआ तो वह कई बार गये और जलजमाव खत्म करवाने में सहयोग किया। बन्ना गुप्ता अफवाह उड़ा रहे हैं कि वह मुस्लिम इलाके में काम नहीं करते। यह उनकी साजिश का एक अंग है। वह इसकी निंदा करते हैं। लगता है, बन्ना गुप्ता हताश हो गए हैं। हताश व्यक्ति ही अल-बल बकता है।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर के पीएचडी शोधार्थी नितीश कुमार भकत ने रचा इतिहास, आईआईटी खड़गपुर में जीते 3 प्रतिष्ठित एनपीटीईएल (NPTEL) स्टार अवॉर्ड

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर विधायक सरयू राय नाराज, अपर नगर आयुक्त को लिखा पत्र

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.