Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: भीषण गर्मी में संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 205 लोगों ने उठाया लाभ
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: भीषण गर्मी में संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 205 लोगों ने उठाया लाभ

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर (पश्चिम) पंचायत अंतर्गत स्कूल मोहल्ला स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। भीषण गर्मी के इस दौर में ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए संजीव सरदार फैन्स क्लब के तत्वावधान में और क्योरबे अस्पताल (हाता) के सहयोग से एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन स्वास्थ्य जांच की गई, उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया और साथ ही निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। आस-पास के गांवों से पहुंचे कुल 205 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

युवाओं की इस सामाजिक पहल को विधायक ने सराहा

READ MORE..AAJ KA RASIFAL :25 मई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

शिविर के उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के युवाओं द्वारा क्योरबे अस्पताल के सहयोग से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों तक उनके घर के पास स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। विधायक ने क्योरबे अस्पताल प्रबंधन से विशेष आग्रह किया कि वे आने वाले समय में पोटका के सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी इसी प्रकार के चिकित्सा शिविरों का आयोजन जारी रखें, ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी इसका सीधा लाभ मिल सके।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष जोर

विधायक संजीव सरदार ने सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हेमंत सरकार हर गांव और हर घर तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध और लगातार प्रयासरत है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर रूटीन मेडिकल चेकअप कराने की अपील की। विधायक ने जोर देकर कहा कि गरीब और असहाय लोगों को सही समय पर इलाज और मुफ्त दवा उपलब्ध कराना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने शिविर में शामिल सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और आयोजकों की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर को सफल बनाने में इन जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का रहा योगदान

READ MORE..Twisha Sharma case :ट्विशा शर्मा केस में मीडिया ने दिखाई अपनी ताकत, क्या पुलिस और सिस्टम के रवैये से उठ गया है जनता का भरोसा?

इस विशेष अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, मुखिया कार्तिक मुर्मू, वार्ड सदस्य आफताब हुसैन, मो. बाला, देव पालित और मो. जमाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं, पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में सैयद समीउल्लाह, रिज्जु, लड्डन, समीर, दिलघोष, दशमत, पुतुल प्रधान और बबलू प्रधान ने सक्रिय भूमिका निभाई। क्योरबे अस्पताल की ओर से डॉ. अमित कुमार, अभिजीत कुमार गोंड, शशि कात्यायनी, आभा और रनोज सरकार आदि ने मरीजों की जांच में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: साफ़ी गंज में जल संकट दूर करने की बड़ी पहल, जलापूर्ति पाइपलाइन का हुआ सफल परीक्षण

May 25, 2026

PALAMU NEWS: पलामू में शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर, DC ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

May 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार को मिला ‘फेस ऑफ इंडिया – 2026’ का सम्मान

May 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.