Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :विकास कार्यों के लिए संगत ने किया निशान सिंह को सम्मानित, साकची गुरुद्वारा में श्रद्धा के मनाया गया खालसा सृजना दिहाड़ा (बैसाखी)
Breaking News

Jamshedpur News :विकास कार्यों के लिए संगत ने किया निशान सिंह को सम्मानित, साकची गुरुद्वारा में श्रद्धा के मनाया गया खालसा सृजना दिहाड़ा (बैसाखी)

विशेष कीर्तन दरबार में “अमृत पीवो सदा चिर जीवो” गुरुबानी से गूंजा साकची गुरुद्वारा साहिब
BJNN DeskBy BJNN DeskApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

खालसा सृजन दिवस (बैसाखी) के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब साकची में 14 अप्रैल को संगत ने किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए सारोपा देकर सम्मानित किया। मंगलवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में एक विशेष कीर्तन दरबार में
“अमृत पीवो सदा चिर जीवो” गुरुबानी से दरबार साहिब गुंजायमान रहा। इस सबद की मधुरता में संगत मंत्रमुग्ध होकर अलौकिक दुनिया में लीन हो गई।
“अमृत पीवो सदा चिर जीवो” का एक पवित्र शबद है, जो ईश्वर के नाम को अमृत मानकर उसे पीने (जाप करने) और उससे आध्यात्मिक अमरता पाने की सीख देता है। यह जीवन में शांति, मानसिक एकाग्रता और आत्मिक जागृति का मार्ग बताता है।
बहरहाल, बैसाखी दीवान में गुरुद्वारा साहिब के महामंत्री परमजीत सिंह काले ने पिछले एक वर्ष के आय-व्यय का लेखा जोखा संगत के साथ साझा किया और हो रहे और होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी संगत को दी जिसे संगत ने “बोले सो निहाल सतश्रीअकाल” के जयकारे के साथ परवानगी दी। उपरांत प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए उनके आपार सहयोग का धन्यवाद ज्ञापन किया और आगे होने वाले कार्यों के लिए भी संगत से सहयोग के अपेक्षा की कामना की।
इससे पूर्व बैसाखी पर्व कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद 10:00 से 10:30 बजे तक सिख स्त्री सत्संग सभा साकची द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया जबकि 10:30 से 11:00 बजे तक सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था द्वारा सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद 11:00 से 11:30 बजे तक जमशेदपुर की जानी मानी बीबी रविंदर कौर ने कीर्तन प्रस्तुत किया, जबकि 11:30 से 12:30 बजे तक गुरुद्वारा साहिब साकची के मुख्य ग्रंथी भाई साहिब भाई अमृतपाल सिंह मन्नन अपने प्रचार से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक साकची गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था भाई साहिब भाई नारायण सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद अरदास के पश्चात गुरु का लंगर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने अपने संबोधन में संगत से कहा कि खालसा सृजन दिवस सिख इतिहास का अत्यंत गौरवशाली दिवस है। उन्हें ख़ुशी है कि इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में लगभग पाँच हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार में हाजरी लगाई, माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया तथा एकत्रित होकर गुरुवाणी का श्रवण कर और गुरु साहिब की खुशियाँ और कृपा प्राप्त की।
वहीं, कमिटी के महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश भी देता है। इस आयोजन में सिख स्त्री सत्संग सभा साकची, सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था एवं सिख नौजवान सभा साकची की सक्रिय भागीदारी रही जिस कारण कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी भागीदारी महत्वपूर्ण रही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पृथ्वी दिवस पर वर्कर्स कॉलेज और एलबीएसएम कॉलेज के भूगोल विभाग का संयुक्त आयोजन, ऑनलाइन क्विज में परखा पर्यावरण ज्ञान

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रिया कुमारी बनीं स्टेट टॉपर

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस का भव्य आयोजन, छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.