
जमशेदपुर (मानगो): शहर के चर्चित राहुल सिंह उर्फ ‘राहुल बच्चा’ हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ ‘शब्बे’ के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करते हुए उसे धर दबोचा। फिलहाल, घायल आरोपी को इलाज के लिए एमजीएम (MGM) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य बिंदु
घटनास्थल: रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट क्षेत्र (स्मृति उद्यान), मानगो।
कार्रवाई: हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर की 2 राउंड फायरिंग।
बरामदगी: आरोपियों की निशानदेही पर 1 लोडेड और 1 खाली पिस्टल बरामद।
सरेंडर: मुख्य आरोपी शब्बे समेत आफताब और सौरभ दत्ता उर्फ ‘बंगाली’ ने किया था आत्मसमर्पण।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण संपन्न, छात्रों ने सीखीं जीवनरक्षक तकनीकें
हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर झोंका फायर
सिटी एसपी ने बताया कि 8 जुलाई की देर रात मानगो के मुंशी मोहल्ला (मजार गली) के पास राहुल बच्चा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे, आफताब और सौरभ दत्ता ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
बुधवार रात पुलिस तीनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए स्मृति उद्यान ले गई थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी शब्बे ने पुलिस टीम से भागने का प्रयास किया और लोडेड पिस्टल से पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी।
सब-इंस्पेक्टर की जवाबी कार्रवाई में लगा निशाना
आरोपी के उग्र होने और जानलेवा हमला करने पर पुलिस टीम ने आत्मरक्षा (Self Defense) में जवाबी कार्रवाई की। सब-इंस्पेक्टर संजय द्वारा की गई सटीक फायरिंग में गोली शब्बे के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मानगो डिमना रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, टीएमएच में परिजनों का हंगामा; इलाके में भारी तनाव
पुलिस टीम की सुरक्षा को था गंभीर खतरा: सिटी एसपी
सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि आरोपी बेहद उग्र था और यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती, तो किसी बड़ी अनहोनी या पुलिसकर्मियों की जान को खतरा हो सकता था। फिलहाल, पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।


