
पोटका। पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को दिवंगत मंत्री एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शोक संवेदना प्रकट की। विधायक संजीव सरदार ने मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन से मिल उनका भी हाल चाल जाना, इस दौरान विधायक ने कहा कि रामदास सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और सरल स्वभाव को लोग हमेशा याद करेंगे। विधायक ने इस कठिन घड़ी में परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



