जमशेदपुर।
शहर के उभरते हुनर और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने वाला भव्य आयोजन टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले 21 दिसंबर को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट का भी आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लन और ऋतु शिवपुरी बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करेंगी।
भव्यता के साथ होगा सीजन-4 का समापन
रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह और आरफीन अशरफ ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर के फिनाले को पहले से कहीं अधिक भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ शहर के प्रतिभावान कलाकारों को मंच मिलेगा, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
READ MORE :Jamshedpur News :नए साल में मिलेगा भाजपा को नया जिला अध्यक्ष
दो पालियों में होगा आयोजन
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
पहली पाली: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 का फिनाले होगा, जिसमें नृत्य, संगीत और रैंप वॉक जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
दूसरी पाली: शाम 7 बजे से रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर के विजेताओं को भी इसी मंच पर सम्मान मिलेगा।
शहर के दिग्गज होंगे सम्मानित
रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट के जरिए जमशेदपुर के उन चेहरों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज को नई दिशा दी है। आयोजकों का कहना है कि यह अवॉर्ड नाइट शहर के लिए गर्व का क्षण होगी।
प्रवेश व्यवस्था
कार्यक्रम में प्रवेश केवल प्रतिभागियों के लिए होगा, जिन्हें पूर्व में ही पास उपलब्ध करा दिए गए हैं।
प्रेस वार्ता में रहे उपस्थित
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से आशा सिंह, आरफीन अशरफ, सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, सुबोध गोराई, दिव्या केशरी और सुमेधा मलिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



