Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर बंद कराने निकल रहे विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- अपराधियों पर नहीं, आम जनता पर लगाम लगा रही पुलिस
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर बंद कराने निकल रहे विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- अपराधियों पर नहीं, आम जनता पर लगाम लगा रही पुलिस

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर में बिष्टुपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में आज बुलाए गए बंद के दौरान पुलिस-प्रशासन बेहद सख्त नजर आ रहा है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बंद को सफल बनाने के लिए गोरिल्ला पद्धति से सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे भाजपा के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मानगो थाना की पुलिस ने आज सुबह लगभग 7:00 बजे उन्हें उनके आवास के पास से हिरासत में लिया।

घर के बाहर घात लगाए बैठी थी पुलिस, सुबह 7 बजे गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन के पास इस बात का पुख्ता इनपुट था कि विकास सिंह जमशेदपुर बंद में बेहद सक्रिय भूमिका निभाने वाले हैं। इसके लिए वह बीते कुछ दिनों से लगातार जनसंपर्क अभियान भी चला रहे थे। इसी इनपुट के आधार पर मानगो थाने के दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और जवान सुबह से ही विकास सिंह के घर के बाहर घात लगाकर उनका इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब 7 बजे विकास सिंह जैसे ही बंदी करवाने के लिए अपने आवास से बाहर निकले, पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

विकास सिंह ने पुलिस अधिकारियों से की बहस, उठाए सवाल

गिरफ्तारी के दौरान विकास सिंह ने जब मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से इस कार्रवाई का कारण पूछा, तो पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें ऊपर से गिरफ्तारी के सख्त आदेश हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए विकास सिंह ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शहर में असली अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जिन्हें पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसके विपरीत, जो निर्दोष लोग अपराध के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और विरोध कर रहे हैं, पुलिस उन्हें सहयोग करने के बजाय परेशान कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन के इस दमनकारी रवैये का हर मोड़ पर पुरजोर विरोध किया जाएगा।

‘अपराधी बेलगाम, आम जनता पर लगाम’, लगाए जोरदार नारे

पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान विकास सिंह ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने “अपराधी बेलगाम और आम जनता में पुलिस लगाती है लगाम” के नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही, उन्होंने स्वर्गीय हिमांशु सिंह के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की पुरजोर मांग की। विकास सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, जबकि शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

South Eastern Railway :चक्रधरपुर में मेगा ब्लॉक, दक्षिण बिहार और उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदला, कई ट्रेनें रद्द

July 3, 2026

NOAMUNDI NEWS: टाटा स्टील माइंस में नई श्रम संहिताओं पर महा-कार्यशाला, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर

July 3, 2026

Jamshedpur news:78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर आईसीएआई जमशेदपुर शाखा के दो दिवसीय आयोजन संपन्न,वॉकाथॉन से रक्तदान तक सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश

July 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.