जमशेदपुर।
सर्वसम्मति से नवगठित पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के कार्यसमिति सदस्यों की पहली बैठक आज मानगो टैंक रोड स्थित पोद्दार भवन में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता सर्वसम्मति से घोषित अध्यक्ष अरुण पोद्दार जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. ज्ञात हो कि बैठक से पूर्व पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सह मुख्य संरक्षक श्री शंकर पोद्दार जी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया. नव मनोनीत महामंत्री श्रीकांत देव ने बताया कि अभी तक समिति का चलंत (अस्थायी) कार्यालय चल रहा था लेकिन आज से समिति के क्रियाकलापों एवं समिति का कामकाज स्थायी रूप से स्थाई कार्यालय में किया जाएगा.
कार्यालय उद्घाटन के समय मुख्य रूप से अध्यक्ष अरुण पोद्दार, उपाध्यक्ष संजीव पोद्दार, मनोज पोद्दार, सलाहकार नंदकिशोर पोद्दार, महामंत्री श्रीकांत देव व अन्य शामिल थे.





