Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह उद्घाटन स्थल लोयला स्कूल परिसर का उपायुक्त अनन्य मित्तल के नेतृत्व में जायजा लेने पहुंचा जिला एवं पुलिस प्रशासन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह उद्घाटन स्थल लोयला स्कूल परिसर का उपायुक्त अनन्य मित्तल के नेतृत्व में जायजा लेने पहुंचा जिला एवं पुलिस प्रशासन

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन समारोह आगामी 25 मई को लोयला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिये सिंहभूम चैम्बर पूरी तरह प्रयासरत है। आज इस कार्यक्रम के आयोजन स्थल का जायजा लेने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, भा.प्र.से., आरक्षी अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, भा.पु.से., सिटी पुलिस अधीक्षक शिवाशीष कुमार, भा.पु.से., एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, भा.प्र.से., डीटीओ धनंजय कुमार, अनुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजुमदार, भा.प्र.से., जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक पीसीआर मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर उपस्थित थे।
यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैम्बर द्वारा आयोजित होने वाले प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन समारोह में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में होंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा एवं जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युतबरण महतो उपस्थित रहेंगे। इसके लिये जोर शोर चैम्बर पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के द्वारा तैयारियां की जा रही है। अध्यक्ष ने बताया प्लेटिनम जुबिली किसी भी संगठन के लिये स्वप्न सरीखा है। हमारे अभिभावकों ने कोल्हान के व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितार्थ जो ज्वाला प्रज्वलित की थी। वो एक मशाल बनकर इस प्रमंडल के व्यापारियों एवं उद्यमियों का पथ आलोकित कर रही है। यह कार्यक्रम सिंहभूम चैम्बर की वर्तमान टीम के लिये एक चुनौती की तरह है। हम अपने पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन एवं सभी सदस्यों के सहयोग से इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने हेतु शहर के प्रमुख व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठनों को निमंत्रित किया जा रहा है। समारोह के प्रचार प्रसार के लिये पूरे शहर में होर्डिंग्स लगाये जा रहे है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक एवं सुसज्जित करने का कार्य भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के अवलोकन हेतु आज जिला प्रशासन की पूरी टीम ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. के नेतृत्व में चैम्बर सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपु, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया, आकाश मोदी, कौशिक मोदी, गौरव अग्रवाल, आनंद चौधरी, प्रीतम जैन, मनमोहन खंडेलवाल, मनोज गोयल, मुकेश मित्तल, पीयूष गोयल, उमेश खीरवाल, अमिष अग्रवाल, अनंत मोहनका सीए मनीष केडिया आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :Tata Steel observes National Fire Service Day at Jamshedpur

April 14, 2026

Jamshedpur News :टाटानगर रेल अस्पताल में ‘पोषण पखवाड़ा’ का आयोजन, कुपोषण के खिलाफ माताओं और बच्चों को किया गया जागरूक

April 14, 2026

Jamshedpur News : Tata Steel Tinplate Division Renovates and Reinvigorates its Crèche Facility

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.