Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ मिलन कार्यक्रम, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने हजारों समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता
Breaking News

Jamshedpur News:भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ मिलन कार्यक्रम, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने हजारों समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू,पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता, पार्टी का पटका और माला पहनाकर किया स्वागत,अभिनंदन*
BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 16, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

भाजपा ने बढ़ाया दलित,शोषित,वंचितों का सम्मान….आदित्य साहू*

*हेमंत सरकार दलित,आदिवासी,पिछड़ा विरोधी सरकार*

*माता शबरी के वंशज भुइयां समाज का राम भक्तों की पार्टी भाजपा में स्वागत….बाबूलाल मरांडी*

 

*नगर निकाय चुनाव में होगी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत*

*भाजपा छोड़ अब कहीं नहीं जाऊंगा,भुइयां समाज का संकल्प है…दुलाल भुइयां*

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भव्य मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष,राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने झामुमो से नाता तोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू,एवं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पटका और माला पहनाकर दुलाल भुइयां का भाजपा में स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,हेमंत दास, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव बावला भी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में भुइयां समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां, समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनु लाल भुइयां, विप्लव भुइयां,नील रंजन श्रीवास्तव,मनोज कुमार मंडल, अंजना भुइयां, निमाई मंडल,धीरज सिंह, भोला सिंह, सामपोदो भुइयां,विमल दत्ता,राहुल साव,अनील कुमार कांडी, सुबोल प्रामाणिक,सुनील दास,संजीत सिंह,धर्मेंद्र पांडेय, पिंटू कुमार दुबे,लख्खी भुइयां,शंकर भुइयां,नीलकमल महतो,सुखदेव भुइयां,राकेश भुइयां, श्यामपदो भुइयां,राज भुइयां,समीर भुइयां सोनू दास,शंभूनाथ महतो, सुखो सिंह,गंगाधर सिंह, बुलू सिंह,अशोक सिंह,काशीनाथ भुइयां,राजेंद्र भुइयां,,लुलु मंडल ,शिबू नामता,लालटू मानता ,शंकर तिवारी,अंजना भुइयां,गणेश भुइयां,समीर दत्ता,कृपा दत्ता,संजय पोद्दार सहित सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू* ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री,तीन बार के विधायक रहे दुलाल भुइयां का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार की नहीं विचार की पार्टी है।जिसका संकल्प अंत्योदय है, लक्ष्य दलित ,शोषित,वंचित पिछड़े समाज के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

कहा कि पिछले 11 वर्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार गांव,गरीब ,किसान को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास के साथ 140 करोड़ जनता के कल्याण का कार्य हो रहा।

कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलित,आदिवासी पिछड़ा समाज को केवल वोट बैंक बनाया लेकिन भाजपा की सरकार उन्हें सम्मान दे रही। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को भारत रत्न भाजपा की सरकार ने दिया।कांग्रेस ने केवल गांधी परिवार की चिंता की। मोदी सरकार ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कराए। दलित समाज से आनेवाले रामनाथ कोविंद जी को देश का राष्ट्रपति बनाया।

कहा कि वही झारखंड की कांग्रेस समर्थित सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा।मधुपुर में मंदिर का जीर्णोद्घार कर रहे दलित समाज के लोगों पर लाठियां बरसाई गई। केस दर्ज किए गए। वोट बैंक और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा की गई।

कहा कि इसके पूर्व भी राज्य के कई जिलों में दलित समाज के साथ दुर्व्यवहार किया गया। आज दलित समाज हेमंत सरकार से ऊब चुका है।

कहा कि आज राज्य में अपराधियों ,भ्रष्टाचारियों दलालों बिचौलियों की समानांतर सरकार चल रही है।जिससे सबसे ज्यादा पीड़ित और प्रभावित अंतिम पायदान पर खड़ा समाज है।गरीब कल्याण की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही।

कहा कि दुलाल भुइयां केवल व्यक्ति नहीं दलितों की आवाज हैं जिनके भाजपा में आने से पार्टी की पकड़ दलित समाज में और बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखाने का संकल्प लें। यह सरकार लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है ।पुलिस प्रशासन के सहारे हेमंत सरकार निकाय चुनाव को प्रभावित करने की मंशा रखती है इसलिए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए कमर कस लेने का आह्वान किया।

*पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि आज दुलाल भुइयां के नेतृत्व में शबरी माता के वंशज भुइयां समाज राम के आदर्शों पर चलने वाली रामभक्तों की पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने आए हैं। शबरी माता का सम्मान भगवान राम ने ही बढ़ाया। उनके जूठे बेर खाए। शबरी और राम का नाता युगों युगों का नाता है।

श्री मरांडी ने कहा कि झामुमो ने कभी भी राज्य के साथ इंसाफ नहीं किया। न तो आंदोलन में और न सत्ता में। बिहार के जमाने के जंगल राज की याद आज हेमंत सरकार ने दिला दी है। इसलिए राज्य के विकास की लड़ाई अभी अधूरी है। राज्य तो मिला लेकिन जनता को न्याय दिलाना अभी बाकी है। भाजपा ने जैसे राज्य का सपना साकार किया उसी तरह जल , जंगल जमीन को न्याय भी भाजपा सरकार में ही मिलेगा।

कहा कि मोदी सरकार गांव,गरीब किसान दलित पिछड़े सभी के कल्याण की योजनाएं धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य कर रही लेकिन झामुमो कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन के लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिनरात षड्यंत्र कर रहे।अंतर्राष्ट्रीय साजिश भी करने में नहीं चूक रहे। ऐसे राष्ट्र विरोधी ताकतों को सबक सिखाने की आवश्यकता है।

उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भी लोकतंत्र का गला घोंटने वाली हेमंत सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया।

*पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां* ने कहा कि भुइयां समाज भाजपा का ऋणी है। भाजपा ने ही दलित समाज को न्याय और सम्मान दिया है।

कहा कि दिशाेम गुरु स्व शिबू सोरेन जी को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर मोदी सरकार ने दलित आदिवासी पिछड़ा समाज के प्रति अपने संकल्प को पूरा किया है।

उन्होंने भरे हॉल में शपथ लेते हुए कहा कि अब वे जीवन पर्यंत भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे। यह भुइयां समाज का सर्व सम्मत निर्णय है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में ग्राफोलॉजी कार्यशाला; लिखावट से खुलेगा व्यक्तित्व का राज, करियर की संभावनाओं पर हुई चर्चा

April 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख; पटमदा और घाटशिला में गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश

April 25, 2026

Jamshedpur News : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ कल ‘महा-हस्ताक्षर अभियान’, सरयू राय की मौजूदगी में यात्री दर्ज कराएंगे विरोध

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.