
जमशेदपुर: एसएनपी एरिया, बंगाल क्लब के सामने साकची स्थित शहर की लोकप्रिय लेडीज एवं किड्स के रेडीमेड कपड़ों की प्रतिष्ठित श्रृंखला नागरमल की जमशेदपुर में तीसरी शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। लेडीज वियर और किड्स वियर के अत्याधुनिक एवं पूर्ण रूप से वातानुकूलित इस विशाल मॉल का उद्घाटन तपन सरकार एवं सरोज देवी शर्मा के संयुक्त कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
बिहार-झारखंड का सबसे बड़ा शोरूम
उद्घाटन अवसर पर तपन सरकार ने कहा कि लगभग 32,000 वर्गफीट में बना यह शोरूम संभवतः बिहार-झारखंड का सबसे बड़ा शोरूम है। उन्होंने कहा कि शहर में पहली बार प्रीमियम ब्रांड के अत्याधुनिक डिजाइनों के बच्चों और महिलाओं के वस्त्र, तथा शादियों एवं त्योहारों के लिए एक से बढ़कर एक रेंज उपयुक्त मूल्य पर इस शोरूम में उपलब्ध कराई गई है, जो शहरवासियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगी।
इस अवसर पर कमल बेरिया ने जानकारी दी कि उद्घाटन के विशेष अवसर पर 2,000 रुपये या उससे ऊपर की खरीदारी करने पर एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नागरमल के इस नए वातानुकूलित मॉल में एक ही छत के नीचे महिलाओं की साड़ियां, लहंगे से लेकर बच्चों के सभी प्रकार के परिधान उपलब्ध हैं। अपनी गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों और डिज़ाइनों की लंबी श्रृंखला के लिए नागरमल का नाम पूरे बिहार और झारखंड में गर्व से लिया जाता है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: SSP डॉ. एहतशाम वकारिब ने कहा- जल्द लागू होगा ऑटोमैटिक चालान सिस्टम, डोबो में बनेगा पुलिस पिकेट
हर प्रांत की साड़ियां और फैशनेबल परिधान एक ही छत के नीचे
कमल बेरिया ने बताया कि इस शोरूम में देश की मशहूर कंपनियों की साड़ियां—जैसे बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, लहंगा साड़ी, डिजाइनर साड़ी, ब्रासो, प्योर सिल्क, कांजीवरम, तांत, कॉटन, सुपर नेट, प्योर क्रैप और बुटिक लुक वाली साड़ियों का विशाल संग्रह उपलब्ध है।
सूट और वेडिंग वैरायटी: सिंथेटिक सूट्स, प्योर क्रैप सूट्स, चंदेरी, दबका, स्टोन वर्क, लॉन्ग सूट, प्लाजो, फैंसी सूट्स, शरारा, गरारा, और ग्लेज सिल्क के अलावा रेडीमेड व सेमी-स्टिच्ड सूट्स की लंबी रेंज है।
वेस्टर्न एवं गर्ल्स किड्स वियर: महिलाओं के लिए कुर्ती, लेगिंग, जींस, टॉप, लॉन्ग-शॉर्ट स्कर्ट, केप्री, हॉट पैंट्स और वेस्टर्न गाउन उपलब्ध हैं। वहीं छोटी बच्चियों और बच्चों के लिए गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, जींस-टॉप आदि की बेहतरीन वेराइटी मौजूद है।
यह मॉल लेडीज एवं किड्स वियर के लिए एक आदर्श फैमिली स्टोर के रूप में संपूर्ण समाधान साबित होगा। इस उद्घाटन समारोह में स्टोर इंचार्ज सतीश के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे


