
–

—खेल के माध्यम से जेंडर समानता का संदेश
— अभ्यास मैच में पूजा एकादश की जीत
— सचिन तेंदुलकर सहित नामचीन खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाली ट्रॉफियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र
— सहभागिता व सहयोग के लिए संपर्क: 9470381724
पटमदा/जमशेदपुर.
पटमदा में जेंडर समानता और बालक-बालिका बराबरी का संदेश देने के उद्देश्य से मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग का आयोजन 17-18 जनवरी 2026 को किया जाएगा. इसमें बोड़ाम–पटमदा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की चार मिश्रित टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें लड़के और लड़कियां साथ मिलकर खेलेंगी. उद्देश्य है कि खेल के माध्यम से लड़कियों की भागीदारी बढ़े और समाज में सकारात्मक संदेश जाए.
READ MORE :Adityapur News :मिथिला संकीर्तन मंडली के 63वें वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन
अभ्यास मैच में पूजा एकादश की जीत
घोषणा के पूर्व एस.एस. +2 स्कूल मैदान में खेले गए अभ्यास मुकाबले में पूजा एकादश ने रिया एकादश को 32 रनों से हराया. टेस्ट फॉर्मेट की तरह दो पारियों में खेले गए इस मैच में पूजा एकादश ने शानदार प्रदर्शन किया. मैच के बाद पटमदा +2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विजेता टीम की कप्तान पूजा रानी महतो एवं उप-कप्तान प्रकाश मंडल को सम्मानित किया. मौके पर निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, खेल शिक्षक महेश कुमार द्विवेदी और जेंडर कार्यकर्ता सोमाय लोहार मौजूद रहे.
READ MORE :New Train Jharkhand :झारखंड को मिली नई ट्रेन, मध्य प्रदेश आना-जाना होगा आसान, देखें मार्ग
ऑटोग्राफ ट्रॉफियों ने बढ़ाया उत्साह
—————-
कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के ऑटोग्राफ वाली ट्रॉफियों और क्रिकेट बैट्स की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने बच्चों और दर्शकों में विशेष उत्साह पैदा किया. निश्चय फाउंडेशन 2018 से इस पहल के माध्यम से जेंडर समानता का संदेश देता आ रहा है.
सहयोग का आमंत्रण
———-
आयोजन के लिए ट्रॉफी, पुरस्कार, खेल सामग्री, जर्सी, भोजन, यात्रा और अन्य आवश्यकताओं में सामाजिक सहयोग आमंत्रित है. आयोजन से जुड़ने के इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं +91-9470381724 पर संपर्क कर सकते हैं.कार्यक्रम का आयोजन निश्चय फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है. फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने उपरोक्त जानकारियां दी.


