
ANNI AMRITA


जमशेदपुर.
पिछले दिनों जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में छज्जा गिरने की घटना हुई थी जिसके बाद से तेजी से अस्पताल के डिमना में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है.एमजीएम का जर्जर भवन भी बुजुर्ग शंकर दास के लिए एक सहारा था जहां लावारिस वार्ड में वे पिछले पांच सालों से रह रहे थे.अस्पताल के शिफ्टिंग से बुजुर्ग शंकर दास काफी आशंकित थे.मगर, उनके चेहरे का तनाव तब गायब हो गया जब उन्हें जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर के शेरे पंजाब स्थित निर्वाण-1 शेल्टर होम में सहारा मिल गया.शेल्टर होम में आते ही यहां का वातावरण देखकर शंकर दास काफी खुश हुए और सुकून के साथ सभी मददगारों का आभार जताया.
कौन करता है निर्वाण-1 सरकारी आश्रय गृह का संचालन
——————–
आदित्यपुर शेरे पंजाब स्थित सरकारी आश्रय गृह निर्वाण-1 का संचालन ‘हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन’ करता है.यहां बेसहारा पुरुषों को सहारा मिलता है.फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव और डायरेक्टर विनीता तिवारी ने बताया कि इस शेल्टर होम में बुजुर्ग व बेसहारा पुरुषों के खाने-पीने और रहने की बेहतर व्यवस्था है.
कोई बुजुर्ग व बेसहारा पुरुष दिखे तो यहां करें संपर्क
————–
निर्वाण-1 का संचालन करने वाले हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव और डायरेक्टर विनीता तिवारी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी बेसहारा पुरुष बुजुर्ग दिखे तो तस्वीर में दिए गए नंबरों(9334114516,7061766817,7992430726,9334954445) पर सूचित करें.इससे किसी की जिंदगी बदल सकती है.
शंकर दास की मदद में इनकी रही सराहनीय भूमिका
———–
शंकर दास को आश्रय गृह तक पहुंचाने में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव,डायरेक्टर विनीता तिवारी,ट्रस्टी अरविंद कुमार,ट्रस्टी उज्जल दत्ता,सामाजिक कार्यकर्ता सुष्मिता सरकार और टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन पिछले सात सालों से सीनियर सिटीजन के हित के लिए कार्य कर रहा है.


