
जमशेदपुर।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार जमशेदपुर और इसके आसपास रहने वाले लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.4 सेल्सियस डिग्री नापा गया था। यह तापमान सामान्य से 3.7डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री है जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो डाल्टेनगंज का तापमान 41.8 डिग्री अधिकतम नापा गया। यह तापमान सामान्य से 1.9 अधिक था। राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.7 सेल्सियस डिग्री रहा है । सबसे अधिक तापमान गोड्डा का रहा । यहां पर अधिकत्तम तापमान 43.4 रहा।
इसे भी पढ़ें :- Jamshedpur News :स्वर्ण जयंती वर्ष की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की ऑनलाइन बैठक
इन जिलों में अगले दो से तीन घंटे में मेघ गर्जन और व्रजपात के साथ वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार अगले दो से तीन घंटे में गुमला, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ , और देवघर जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन तथा व्रजपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा-की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से )बह सकती है।
इसे भी पढ़ें :- Odisha Goods Train Derailed:ओड़िशा में फिर रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने चेतावनी देते हुए इन जगहों के लोगों से अपील की है कि वे सर्तक रहें और सावधानी बरतते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें । किसी भी पेड़ के नीचे या बिजली खंभो से दूर रहें । किसानों से भी अपील की गई है कि वे मौसम सामान्य होने तक खेतों मे न जाएं।