
जमशेदपुर।
स्वतंत्र पत्रकार एवं समाजसेवी तनवीर अहसन ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खमनाई के इंतक़ाल पर गहरा दुख और अफ़सोस ज़ाहिर किया है। अपने जारी बयान में उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल ईरान बल्कि पूरी मुस्लिम दुनिया और अंतरराष्ट्रीय सियासत के लिए एक बड़ी क्षति है।
तनवीर अहसन ने कहा कि अयातुल्लाह खामेनाई एक मज़बूत इरादों वाले और शेर-दिल क़ायेद थे। उन्होंने ग़ाज़ा और फलस्तीन के मसले पर खुलकर अपनी आवाज़ बुलंद की और मज़लूमों के हक़ में डटकर खड़े रहे। उनकी सियासी सोच और नेतृत्व का असर मिडिल ईस्ट की सियासत में साफ़ तौर पर देखा जाता था।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे दौर में जब मिडिल ईस्ट पहले से ही नाज़ुक हालात से गुज़र रहा है, उनका जाना एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है।
अंत में तनवीर अहसन ने अल्लाह तआला से दुआ की कि मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फरमाए और उनके परिजनों व चाहने वालों को सब्र-ए-जमील बख्शे।


