Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, यात्री परेशान; सरयू राय की मौजूदगी में बैठक
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, यात्री परेशान; सरयू राय की मौजूदगी में बैठक

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। टाटानगर और आसपास के रेल खंडों में ट्रेनों की लेट-लतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने गहरी चिंता व्यक्त की है। सोमवार को केबुल टाउन स्थित कार्यालय में समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

रेलवे के आश्वासनों के बाद भी स्थिति जस की तस

बैठक में पिछले कई महीनों के रेलवे परिचालन एवं ट्रेनों की समय पालन (Punctuality) स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने पाया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (GM) द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बाद रेलवे परिचालन में कुछ हद तक सुधार अवश्य हुआ है, जिसके लिए समिति ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि, टाटानगर-चाईबासा, टाटानगर-चक्रधरपुर तथा टाटानगर-खड़गपुर रेलखंड में ट्रेनों के समय पर संचालन में अपेक्षित सुधार अब भी नहीं हो सका है।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का भव्य शुभारंभ, सटीक जाँच अब घर के नजदीक

हावड़ा और संतरागाछी से ही लेट खुल रही हैं ट्रेनें

बैठक में यह भी चिंता व्यक्त की गई कि हावड़ा एवं संतरागाछी से खुलने वाली कई ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से ही आधे घंटे से एक घंटे तक विलंब से रवाना हो रही हैं। खड़गपुर पार करने के बाद इन ट्रेनों की देरी और ज्यादा बढ़ जाती है। लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में सुधार नहीं होना दैनिक और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी का विषय बना हुआ है।

बिलासपुर और चक्रधरपुर मंडल के बीच समन्वय की कमी

समिति के अनुसार, बिलासपुर मंडल से जितनी देरी से ट्रेनें चक्रधरपुर मंडल को प्राप्त होती हैं, कई मामलों में वे चक्रधरपुर मंडल में आने के बाद उससे भी अधिक विलंबित हो जाती हैं। इसके प्रमुख उदाहरणों में सीएसटी-हावड़ा मेल, हावड़ा-शालीमार, गीतांजलि एक्सप्रेस तथा हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं, जो लगातार घंटों विलंब से चल रही हैं। इससे जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

READ MORE..CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय UG एडमिशन 2026 शुरू, 5 जुलाई तक खुला रहेगा चांसलर पोर्टल

मेमू पैसेंजर ट्रेनें भी हुईं बेपटरी, महाप्रबंधक को भेजा जाएगा पत्र

बैठक में स्थानीय यात्रियों की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेमू (MEMU) ट्रेनों के संचालन में भी अनावश्यक विलंब पर रोष जताया गया। समिति ने निर्णय लिया कि इन सभी समस्याओं एवं सुझावों से दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। समिति मांग करेगी कि रेलवे परिचालन को कोरोना काल से पूर्व की तरह समयबद्ध एवं यात्री-अनुकूल बनाया जाए। विधायक सरयू राय ने कहा कि रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और रेलवे प्रशासन को यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर अजय कुमार, नीरज सिंह, सतीश सिंह, अमित शर्मा एवं शुभम सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

RANCHI NEWS: BJP झारखंड ने जारी की प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की महा-सूची, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेगी चाबी, सरयू राय का हुआ जोरदार अभिनंदन

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.