Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :सोना देवी विश्वविद्यालय में आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.
Breaking News

Jamshedpur News :सोना देवी विश्वविद्यालय में आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.

सोना देवी विश्वविद्यालय में आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 10, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

सोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसका वैश्विक विषय सेवाओं तक पहुँच आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है जो संकट के समय मानसिक स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर प्रकाश डालता है. इस विषय के प्रमुख पहलुओं में मनोसामाजिक सहायता के लिए समन्वय तंत्र स्थापित करना, सामुदायिक प्रणालियों को मजबूत करना, मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा में उत्तरदाताओं को प्रशिक्षित करना और विशेष रूप से कमजोर आबादी के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना शामिल है. इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान में कुलसचिव प्रो डॉ गुलाब सिंह आजाद ने कहा कि कई प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश में हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं इसलिए मानसिक स्वास्थ्य अब अनिवार्य विषय बन गया है.

READ MORE :Jamshedpur News :राष्ट्रीय डाक सप्ताह में सिंहभूम डाक मंडल का शानदार प्रदर्शन

श्री आजाद ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही आवश्यक है जितना शारीरिक स्वास्थ्य. डॉ गुलाब सिंह आजाद ने कहा कि वर्तमान समय में डिप्रेशन और एंजाईटी के मामले तेजी से बढ रहे हैं. विशेष रूप से युवा वर्ग में. कुलसचिव महोदय ने विषय प्रवेश कराते हुए कई तरह के मानसिक विकृतियों, उसके लक्षण तथा कारणों की चर्चा की. उन्होंने जागरूकता की कमी को मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का प्रमुख कारण बताया. साथ ही कहा कि सही ढंग से ईलाज कराने पर मानसिक बीमारियां ठीक हो जाती है. डॉ गुलाब सिंह आजाद ने कहा कि स्टिग्मा, अज्ञानता और संसाधनों की कमी के कारण मानसिक समस्याएं बढ रही हैं. मानसिक बीमारियों का निदान और लक्षणों की पहचान कर उसका उपचार किया जाता है. उन्होंने भागवद गीता की चर्चा करते हुए कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मन पर नियंत्रण आवश्यक है. उन्होंने एकाग्रता, प्रवृतियों, दिनचर्या और आदतों के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही भारतीय दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि मन, चित्त, बुद्धि और अहंकार व्यक्तित्व के आधार हैं. कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने कहा कि वर्तमान समय में संतुष्टि प्राप्त करने के लिए आत्म सुझाव और चिंतन जरूरी है. विद्यार्थी सफल होने के लिए अपने शिक्षकों के संपर्क में रहें और उनसे सलाह, मार्गदर्शन प्राप्त करें. अपनी हॉबी को बढाएं. कुलसचिव महोदय ने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए एक हद तक तनाव जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों को आशावादी तथा आत्मनिर्भर बनने तथा दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखने की सलाह दी.

READ MORE :Jamshedpur News :हक और अधिकार की मांग को लेकर कुड़मी समाज फिर करेगा आंदोलन

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति तथा मान्यता प्राप्त नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ जे पी मिश्रा ने कहा कि सवाल यह है कि हम अपने जीवन को कैसे स्थापित करें. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे से गहरे रूप से जुड़े हुए हैं. इन्होंने मन के गत्यात्मक पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया के सभी व्यक्ति इदं, अह्म और पराअह्म से ही शासित होते हैं. डॉ जेपी मिश्रा ने व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में समायोजन आवश्यक है. मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखना है तब मनोवृति में बदलाव लाना होगा. जीवन में संतुलन जरूरी है. उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्वयं को जागरूक बनाना होगा. परिवर्तन के इस युग में परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही आगे बढना होगा. सही सोच से ही सफलता हासिल कर सकते हैं.

इस विशेष अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि भारतीय दर्शन, सभ्यता और संस्कृति को मानकर ही मानसिक स्वास्थ्य को कायम रखा जा सकता है. मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ही विश्व भर में योग को अपनाया जा रहा है. जापान के ओकिनावा द्वीप के लोगों के स्वास्थ्य का उदाहरण देते हुए कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि संयमित भोजन, शारीरिक श्रम के द्वारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें सामुदायिक जीवन को बेहतर बनाना होगा तथा पर्यावरण के साथ जुड़ना होगा. उन्होंने कल्चरल वार्निंग फ्रॉम अमेरिका टू इंडिया नाम से एक संदेश पढकर सभी को प्रेरित किया. इस मौके पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, सहायक प्रोफेसर तथा विद्यार्थी उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 527 शहीदों को नमन, विजय दिवस मना

July 26, 2026

Jamshedpur News :डीएवी बिष्टुपुर के 259 सुपर अचीवर्स सम्मानित

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.