
जमशेदपुर/बहरागोड़ा।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, ने मकर संक्रांति और टुसू परब के पावन अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।


READ MORE :Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ‘दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक’ का लोकार्पण, शिबू सोरेन के संघर्षशील जीवन को बताया प्रेरणास्रोत
लोकसंस्कृति और परंपरा का पर्व
अपने शुभकामना संदेश में कुणाल षाडंगी ने कहा कि मकर संक्रांति और टुसू परब झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ये पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य, मेहनत के सम्मान और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
एकता और सौहार्द का संदेश
उन्होंने कहा कि टुसू परब और मकर संक्रांति जैसे त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। इन पर्वों के माध्यम से आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग इन त्योहारों को मिल-जुलकर, शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
READ MORE :RANCHI NEWS :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के रांची में प्रथम मैच का किया उद्घाटन
सुख-समृद्धि की कामना
कुणाल षाडंगी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ये पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आएं। उन्होंने आशा जताई कि आने वाला समय राज्य और क्षेत्रवासियों के लिए उन्नति, सफलता और नई उम्मीदों से भरा होगा।
अंत में उन्होंने एक बार फिर समस्त झारखंडवासियों को मकर संक्रांति और टुसू परब की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


