
चाईबासा, —
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में वर्षों से लंबित शिक्षकों की प्रोन्नति के मामले को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोन्नति के लिए प्राप्त 108 संचिकाओं की सम्यक समीक्षा कर उन्हें अनुशंसा सहित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को भेज दिया है।
RAED MORE : JAMSHEDPUR NEWS : खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट पर
ये प्रस्ताव कुल 19 विभिन्न विषयों से संबंधित हैं, जिनमें विशेष रूप से 2008 में नियुक्त शिक्षकों को पहले प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय की टीम ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए दिन-रात मेहनत कर निष्पादित किया।
READ MORE : AAJ KA RASIFAL : 26 जुलाई 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
कुलसचिव कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. एके जाने ने जानकारी दी कि शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से संबंधित मुद्दे विश्वविद्यालय की शीर्ष प्राथमिकता में हैं और कुलपति स्वयं इन मामलों पर नजर रख रही हैं।
यह पहल न केवल शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रशासनिक प्रतिबद्धता और दक्षता का भी प्रमाण है।


