Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News: JPSC-JSSC छात्रों के समर्थन में एकजुट हुआ शहर! साकची-सोनारी से बिष्टुपुर तक उतरी BJP, जानें कैसा रहा बंद का असर
Breaking News

Jamshedpur News: JPSC-JSSC छात्रों के समर्थन में एकजुट हुआ शहर! साकची-सोनारी से बिष्टुपुर तक उतरी BJP, जानें कैसा रहा बंद का असर

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC) और सीजीएल (CGL) परीक्षाओं में कथित धांधली और रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आहूत ‘झारखंड बंद’ (Jharkhand Bandh) का लौहनगरी जमशेदपुर में मंगलवार को व्यापक असर देखने को मिला। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतर आए। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची, सोनारी और बिष्टुपुर सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों और व्यापारियों ने भी छात्रों के समर्थन में स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिसके चलते बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा चहल-पहल काफी कम रही।

‘लाठी और दमन से छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार’

बिष्टुपुर मेन रोड पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

  • उन्होंने कहा कि रांची में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

  • डॉ. गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि छात्र परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना हेमंत सोरेन सरकार की घोर संवेदनहीनता को दर्शाता है। भाजपा युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: ‘Indian Railways: श्रावणी मेला में यात्रियों को बड़ी सौगात! टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस का चंद्रपुरा और कतरासगढ़ में होगा ठहराव

जमशेदपुर में बंद सफल, जनता में गहरा आक्रोश: संजीव सिन्हा

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने साकची और सोनारी बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मार्च निकाला। बंद को सफल बताते हुए उन्होंने कहा, “झारखंड के छात्रों और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर आम जनता में गहरा आक्रोश है। आज जिस तरह शहर के व्यवसायियों और दुकानदारों ने स्वस्फूर्त होकर अपनी दुकानें बंद रखीं, वह दर्शाता है कि जनता छात्रों के साथ है।” संजीव सिन्हा ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने बंद को सफल बनाने के लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारियों का आभार भी जताया।

इन दिग्गज नेताओं ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व

बंद के दौरान जमशेदपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की जबरदस्त सक्रियता देखने को मिली। बिष्टुपुर में हुए मुख्य प्रदर्शन के दौरान डॉ. गोस्वामी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, जटाशंकर पांडेय, अमिताभ सेनापति, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा, हरिकिशोर तिवारी, ललन द्विवेदी, सुररंजन राय, माहेश्वर सिंह, राजेश सिंह, तन्मय झा और मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय समेत भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार विरोधी नारे लगाए।

यह भी पढ़ें:Jharkhand Politics: ‘लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा झारखंड’, छात्रों पर बर्बरता और नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व CM रघुवर दास

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: साकची अग्रसेन भवन में 25 अगस्त को मनेगा जीण माता का भव्य सिंघारा व झूलन उत्सव, सजेगा माता का दरबार

August 11, 2026

Jamshedpur News: साकची शिव मंदिर में सुल्तानगंज के गंगाजल से हुआ सहस्त्रघट जलाभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा शहर

August 11, 2026

Jharkhand Agriculture News: मानसून की टेंशन खत्म! देवघर के किसानों ने DSR तकनीक से बदली धान की खेती की तस्वीर, हो रही भारी बचत

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.