Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:अन्नदाताओं के पास जाकर पत्रकार अन्नी अमृता ने चुनाव का बिगुल फूंका, कहा, अन्नदाता ही जीवनदाता, 21को करेंगी औपचारिक घोषणा
Breaking News

Jamshedpur News:अन्नदाताओं के पास जाकर पत्रकार अन्नी अमृता ने चुनाव का बिगुल फूंका, कहा, अन्नदाता ही जीवनदाता, 21को करेंगी औपचारिक घोषणा

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 7, 2024Updated:January 7, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर

वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता आगामी झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ने को कमर कस चुकी हैं और आज जमशेदपुर के डिमना में अन्नदाताओं के बीच जाकर जमशेदपुर से चुनाव लड़ने का मिनी आगाज भी कर दिया है. हालांकि 21जनवरी को वह औपचारिक घोषणा करेंगी. आज अन्नी जमशेदपुर के डिमना में कुशवाहा कल्याण परिषद जमशेदपुर के वनभोज में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची थी जहां उन्होंने ये आगाज किया. मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू बतौर मुख्य अतिथि और अधिवक्ता विक्रम सिंह बतौर अतिथि उपस्थित थे.

अन्नदाता ही जीवन दाता है
——————————–

इस मौके पर सब्जी उत्पादन/बिक्री से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए अन्नी ने कहा–

” अन्नदाता ही जीवनदाता है लेकिन उसे ही हम दरकिनार कर देते हैं.
हम रोज सब्जी खाते हैं पर क्या सोचते हैं कि उसे उगाने वाले और बेचने वाले किन परिस्थितियों में जीते हैं?आखिर उनकी बदौलत ही हमें भोजन मिलता है.अगर हम यह सोचते हैं कि पैसे से हम सब्जी खरीदते हैं तो वह पूर्णतया सही नहीं है, क्योंकि अगर सब्जी का उत्पादन बंद हो जाए तब हम पैसा हाथ में लिए रह जाएंगे और शायद भूखे रह जाएं….आपकी बदौलत हम स्वस्थ हैं, जीवित हैं और आप सबसे वनभोज कार्यक्रम में रूबरू होने का मौका मिला यह मेरा सौभाग्य है.आपलोगों से जानकारी मिली है कि कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है.आपलोगों को पी एम आवास और अन्य सुविधाएं हासिल नहीं है.यह बहुत अफसोसजनक है.लेकिन मेरी कोशिश रहेगी कि आप सबकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाऊं.”

इससे पहले सब्जी उत्पादन और बिक्री से जुड़े परिषद के सदस्यों ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि वे सालों से झारखंड में रहकर दूसरों की जमीन पर सब्जी उगाते आए हैं लेकिन उनको पीएम आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं है.परिषद के अध्यक्ष अनिरुद्ध ने कहा कि सबसे जरुरी चीज है कोल्ड स्टोरेज ताकि सब्जियां बर्बाद न हों लेकिन अफसोस की बात है कि आज तक ये सुविधा मयस्सर नहीं है.साथ ही सब्जी विक्रेताओं को ढंग की जगह भी उपलब्ध नहीं होती जहां से वे सुविधापूर्ण तरीके से बेच सकें.वे उत्पादन से लेकर बिक्री तक जूझते रहते हैं.कोल्ड स्टोरेज के अभाव में इतनी कड़ी मेहनत से उगाए गए फल सब्जियों को बर्बाद होते देखते हैं.उन्हें अक्सर औने पौने दाम में भी कई बार बेचना पड़ता है.

बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मशहूर अधिवक्ता सह सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने सब्जी विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि वे हमेशा उनको नि:शुल्क कानूनी मदद देने को उपलब्ध हैं.उन्होंने अन्नी अमृता का परिचय यह कहकर दिया कि आनेवाले चुनाव की भावी उम्मीदवार हैं.

मौके पर बतौर अतिथि पहुंचे अधिवक्ता विक्रम सिंह ने लोगों से अपील की वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें क्योंकि शिक्षा ही भविष्य संवार सकती है.

कार्यक्रम के आयोजन में अनिरुद्ध कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, संजीव कुशवाहा और अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.वनभोज कार्यक्रम में जमशेदपुर और आस पास के सब्जी उत्पादकों/विक्रेताओं ने भाग लिया.

https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240107-WA0017.mp4
https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240107-WA0016.mp4
https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240107-WA0015.mp4
https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240107-WA0012.mp4
https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240107-WA0013.mp4
https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240107-WA0014.mp4
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: इंटक की झारखंड प्रदेश कार्य समिति का गठन, रईस रिजवी छब्बन बने प्रदेश अध्यक्ष

May 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घाघीडीह सेंट्रल जेल में महिला बंदियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी, DLSA ने लगाया विशेष शिविर

May 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घाघीडीह संप्रेषण गृह पहुंचे डालसा सचिव, बच्चों के साथ खाना खाकर परखा भोजन का स्तर

May 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.