
जमशेदपुर: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होने जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। परीक्षा के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत जिले के तमाम आला अधिकारी और केन्द्राधीक्षक शामिल हुए।
90 केंद्रों पर परीक्षा, तीन पालियों में होगी वोटिंग जैसी सुरक्षा
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए पूरे जिले में कुल 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 82 केंद्र जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में और 8 केंद्र घाटशिला अनुमंडल के अंतर्गत आते हैं। परीक्षा का आयोजन तीन अलग-अलग पालियों में किया जाएगा
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, ऑन द स्पॉट निपटाए कई मामले
पहली पाली: पूर्वाह्न 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
दूसरी पाली: पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक
तीसरी पाली: अपराह्न 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था और पारदर्शिता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को 19 जुलाई की सुबह 5:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
बायोमेट्रिक जांच और अनिवार्य फ्रिस्किंग, गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध
परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की अनिवार्य फ्रिस्किंग (जांच) की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिस बल और महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है।
केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश निर्धारित समय तक ही मिलेगा, उसके बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: NEET UG 2026 में नारायणा जमशेदपुर का शानदार रिजल्ट, समम कुमारी ने हासिल की AIR 3157
फर्जीवाड़े और इम्पर्सोनेशन पर होगी सीधी जेल
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सुरक्षा खाके की जानकारी देते हुए बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी के लिए पेट्रोलिंग और उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।
एसएसपी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा में कदाचार, प्रतिरूपण (दूसरों के बदले परीक्षा देना/इम्पर्सोनेशन) या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले तत्वों के खिलाफ सीधी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



