जमशेदपुर। साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी सभी तैयारियां संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से लगभग पुरी हो गयी हैं। कोलकात्ता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा। मंगलवार दोपहर में तीन बजे से मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में आठ बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना हैं। मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका आ रही हैं। साथ ही शाम के भजनों के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी आ रहे हैं। साज पर कोलकात्ता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल गु्रप टीम रहेगी। इस धार्मिक अनुष्ठान का मंच संचालक स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल मुन्ना करेंगें। महोत्सव का मुख्य आकर्षण सूरत और जयपुर के कालाकारों द्धारा माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा, जीण शक्ति मंगल पाठ, अखंड ज्योत, जीण रसोई समेत यूटयूब पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका, संस्थापक शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, सुनील देबूका, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल (मामाजी), लखन मूनका, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना आदि लगे हुए है।





