Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का हल्ला बोल, 27 जुलाई को बड़े धरना-प्रदर्शन की तैयारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का हल्ला बोल, 27 जुलाई को बड़े धरना-प्रदर्शन की तैयारी

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी नागरिक समस्याओं और नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर उतरने वाला है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की आजाद नगर थाना समिति ने मानगो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगामी 27 जुलाई को निगम कार्यालय के समक्ष होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन की ठोस रणनीति तय करने के लिए गुरुवार को मानगो में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता आजाद नगर थाना अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने की, जिसमें जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर स्टेशन को रेलवे का बड़ा तोहफा, गुआ-चक्रधरपुर समेत 4 ट्रेनों का होगा संचालन

नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार

बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने मानगो नगर निगम की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। नेताओं ने सर्वसम्मति से आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इलाके में जल निकासी की बदहाल स्थिति, गहराता पेयजल संकट, साफ-सफाई की पूरी तरह से चरमराई व्यवस्था और मूलभूत नागरिक सुविधाओं की लगातार हो रही अनदेखी के कारण आम जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों का जीना मुहाल हो गया है, लेकिन निगम प्रशासन लगातार मूकदर्शक बना हुआ है।

अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ेगी जदयू: सुबोध श्रीवास्तव

बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि पार्टी जनता के अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने घोषणा की कि 27 जुलाई को सैकड़ों आक्रोशित नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक उग्र और विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रदर्शन के बाद भी जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में पार्षदों के कड़े दबाव के बाद डोर-टू-डोर कचरा उठाव फिर से शुरू, अनिल मोदी ने दी चेतावनी

प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया गया कि वे 27 जुलाई के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। एकजुटता से ही जनता की आवाज को मजबूती मिलेगी और नगर निगम को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए बाध्य किया जा सकेगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद, वलीउल्ला अंसारी, इमरान, अकीब, शाहनवाज, सूफियान, फैय्याज, शारिक, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, विकास साहनी, संजीव सिंह, ममता सिंह, लालू गॉड, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :महासर माता के 47वां मासिक कीर्तन में पूजी गयी नौ कन्याएं

July 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान प्रमंडल में भाजपा का बड़ा मंथन, 1 से 16 अगस्त तक चलेगा ‘बूथ सशक्तिकरण’ महाभियान

July 23, 2026

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर स्टेशन को रेलवे का बड़ा तोहफा, गुआ-चक्रधरपुर समेत 4 ट्रेनों का होगा संचालन

July 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.