Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :यात्रियों की समस्या का समाधान खोजने की बजाए भ्रामक प्रचार-प्रसार कर रहा रेलवेःरेल यात्री संघर्ष समिति
Breaking News

Jamshedpur News :यात्रियों की समस्या का समाधान खोजने की बजाए भ्रामक प्रचार-प्रसार कर रहा रेलवेःरेल यात्री संघर्ष समिति

रेलवे का अस्पष्ट एवं संदिग्ध वीडियो जारी करना निंदनीय
BJNN DeskBy BJNN DeskApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। रेल यात्री संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन द्वारा जारी किए गए कुछ वीडियो पर कड़ा ऐतराज जताया है। समिति का आरोप है कि रेलवे अस्पष्ट और संदिग्ध वीडियो जारी कर यात्रियों की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है, जो कि निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर रेलवे का बड़ा खुलासा, 35% से 75% तक पहुंची पंक्चुअलिटी, जानें कब सुधरेंगे हालात

“वीडियो में न ट्रेन का पता, न यात्री की पहचान”

समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने कहा कि रेलवे जो वीडियो साक्ष्य के तौर पर पेश कर रहा है, उनमें पारदर्शिता का अभाव है। यह पता ही नहीं चलता कि वे वीडियो कब के हैं, उसमें बोलने वाले यात्री कौन हैं और वे किस ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। समिति का कहना है कि जब यात्री घंटों की देरी और अव्यवस्थित संचालन से जूझ रहे हैं, तब रेलवे द्वारा ‘सब कुछ ठीक है’ जैसा भ्रामक प्रचार करना यात्रियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

पारदर्शिता की मांग: आंकड़ों के साथ सामने आए रेलवे

संयोजक शिव शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव और अजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि वास्तव में ट्रेनों के संचालन में सुधार हुआ है, तो रेल प्रशासन को इसे पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करना चाहिए। केवल कुछ चुनिंदा वीडियो जारी कर देने से जमीनी हकीकत नहीं बदल जाती। उन्होंने मांग की है कि रेलवे गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों से बाज आए और ट्रेनों की लेटलतीफी समाप्त करने हेतु ठोस कदम उठाए।

हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा था यात्रियों का गुस्सा

गौरतलब है कि बीते रविवार, 26 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन पर समिति द्वारा एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इसमें हजारों यात्रियों ने हस्ताक्षर कर रेलवे के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया था। समिति ने साफ कर दिया है कि यात्रियों का समय मूल्यवान है और उसका सम्मान करना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: चक्रधरपुर रेल मंडल ने जारी किया फीडबैक वीडियो, यात्रियों ने कहा— “अब सुधर रही है ट्रेनों की स्थिति”

उग्र आंदोलन की चेतावनी

समिति ने रेलवे प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब यात्रियों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। यदि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन समय पर सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा। समिति ने दो टूक कहा:

“यदि ट्रेनें समय पर चलने लगती हैं, तो किसी भी आंदोलन की आवश्यकता स्वतः समाप्त हो जाएगी। लेकिन जब तक स्थिति नहीं सुधरती, हम चुप नहीं बैठेंगे।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सर्विस पिस्टल छीनकर भाग रहे स्नैचर को लगी गोली

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उलीडीह गोलीकांड में दोस्त ही निकला कातिल, इलाज के दौरान देवदास गौड़ की मौत

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Shocking Twist in Ulidih Shooting, Friend Turns Killer as Devdas Gaur Succumbs to Injuries

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.