Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : भारत को अपने सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प पर गर्व है : लोक सभा अध्यक्ष
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : भारत को अपने सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प पर गर्व है : लोक सभा अध्यक्ष

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 25, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

अगर कोई देश या आतंकवादी संगठन भारत में आतंक फैलाता है, तो उसके परिणाम ऑपरेशन सिंदूर से भी ज़्यादा गंभीर होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में हम सामूहिक हित की भावना से आगे बढ़ें : लोक सभा अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है: लोक सभा अध्यक्ष

भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी सम्मान और स्वाभिमान के लिए बहादुरी से लड़ने की प्रेरणा दी : लोक सभा अध्यक्ष

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास, प्रौद्योगिकी, प्रतिस्पर्धा और कौशल विकास महत्वपूर्ण हैं: लोक सभा अध्यक्ष

नई दिल्ली/जमशेदपुर : राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प और आतंकवाद के विरुद्ध कड़े रुख पर जोर देते हुए, लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भारत के सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता और वीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को अपने सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प पर गर्व है। उन्होंने आगाह किया कि यदि कोई देश या आतंकवादी संगठन भारत में आतंक फैलाता है, तो इसके परिणाम ऑपरेशन सिंदूर से भी अधिक गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल अपने आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है, बल्कि इस संबंध में दुनिया को एक स्पष्ट और दृढ़ संदेश भी दिया है। उन्होंने यह आग्रह भी किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में हम सामूहिक हित की भावना से आगे बढ़ें।

श्री बिरला ने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में उपस्थित विशिष्ट लोगों को संबोधित करते हुए आज ये टिप्पणियां कीं।

आज जमशेदपुर, झारखंड में ‘सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होकर चैम्बर को संबोधित किया।
जिस धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, उसी धरती पर जमशेद जी टाटा ने एक समय पर औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। इन 75 वर्षों में यहाँ… pic.twitter.com/saKTmkEFGD

— Om Birla (@ombirlakota) May 25, 2025

 

आज जमशेदपुर, झारखंड में ‘सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होकर चैम्बर को संबोधित किया।
जिस धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, उसी धरती पर जमशेद जी टाटा ने एक समय पर औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। इन 75 वर्षों में यहाँ…

लोक सभा अध्यक्ष के तौर पर झारखंड की अपनी पहली यात्रा पर आए श्री बिरला ने रांची के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और बिरसा मुंडा संग्रहालय भी गए । इस अवसर पर श्री बिरला ने देश के विकास में आदिवासी समुदाय के योगदान की सराहना की ।

रांची के बिरसा चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।@Rabindranathji @SethSanjayMP pic.twitter.com/TAbv2chgeM

— Om Birla (@ombirlakota) May 25, 2025

 

रांची के बिरसा चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्री बिरला ने झारखंड की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां से देश को भगवान बिरसा मुंडा और जमशेदजी टाटा जैसे महानुभाव मिले । उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी सम्मान और स्वाभिमान के लिए बहादुरी से लड़ने की प्रेरणा दी । श्री बिरला ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जमशेदजी टाटा ने अपने विजन से स्वतंत्रता से बहुत पहले भारत के औद्योगिक विकास की नींव रखी।

रांची में 'बिरसा मुंडा संग्रहालय' का भ्रमण कर भगवान बिरसा के जीवन को गहराई से जाना।

भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान और इस संग्रहालय का निर्माण रांची के उसी पुराने सेंट्रल जेल में किया गया है, जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अपना बलिदान दिया था। यह संग्रहालय जल – जंगल, भूमि अधिकारों और… pic.twitter.com/PM9nauJf5t

— Om Birla (@ombirlakota) May 25, 2025

रांची में ‘बिरसा मुंडा संग्रहालय’ का भ्रमण कर भगवान बिरसा के जीवन को गहराई से जाना।

भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान और इस संग्रहालय का निर्माण रांची के उसी पुराने सेंट्रल जेल में किया गया है, जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अपना बलिदान दिया था। यह संग्रहालय जल – जंगल, भूमि अधिकारों और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में भारत की उल्लेखनीय प्रगति के बारे में बात करते हुए, श्री ओम बिरला ने कहा कि एक ऐसा देश जो कभी आयात पर बहुत अधिक निर्भर रहता था, अब रक्षा उपकरणों के निर्माण और यहां तक कि उनके निर्यात में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नवाचार और सुदृढ़ नीतियों के चलते यह महत्वपूर्ण बदलाव आया है जिससे भारत के एमएसएमई क्षेत्र और उद्योगों को देश की सुरक्षा को मजबूत करने में प्रत्यक्ष और सार्थक भूमिका निभाने के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के स्पष्ट और महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। श्री बिरला ने आगे कहा कि देश की बढ़ती सैन्य शक्ति हमारे देश के औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिबद्धता और क्षमताओं की मजबूत नींव पर टिकी है।

भगवान बिरसा की भूमि झारखंड पहुँचने पर रांची एयरपोर्ट पर राज्य विधान सभा के अध्यक्ष श्री @Rabindranathji जी और रक्षा राज्य मंत्री व रांची सांसद श्री @SethSanjayMP जी द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूँ। pic.twitter.com/7ikX5XtcnJ

— Om Birla (@ombirlakota) May 25, 2025

 

श्री बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का हमारा विजन है और विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए तथा प्रौद्योगिकी, प्रतिस्पर्धा और कौशल विकास का उपयोग करना चाहिए जो इस मिशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। श्री बिरला ने यह भी कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इसके कुशल युवा हैं । यह टिप्पणी करते हुए कि तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में जहां प्रतिस्पर्धा वस्तुओं और सेवाओं से आगे बढ़कर प्रतिभा और नवाचार तक फैली हुई है, श्री बिरला ने कहा कि भारतीय युवा वैश्विक नेता के रूप में उभर रहे हैं।

इस बात पर जोर देते हुए कि वर्तमान समय में भारत के शैक्षिक क्षेत्र में भी विकास हो रहा है, श्री बिरला ने इस बात का उल्लेख किया कि नई शिक्षा नीति की शुरूआत के साथ, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थानों को वैश्विक अनुसंधान और नवाचार केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन संस्थानों को उद्योगों के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि हमारे देश में भी विकसित अर्थव्यवस्थाओं जैसा इकोसिस्टम तैयार किया जा सके। श्री बिरला ने सभी हितधारकों को सूचना प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, रक्षा प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि न केवल बड़ी औद्योगिक संस्थाओं का समर्थन किया जाए, बल्कि अग्रणी क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने युवाओं के कौशल संवर्धन, नवाचार और वैश्विक सहयोग में निवेश करने और भारत को सतत और समावेशी विकास का प्रतीक बनाने का आह्वान किया।

सिंहभूम चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के लंबे और गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि चैंबर के संस्थापकों ने एक ऐसे मंच की परिकल्पना की थी, जहाँ व्यापार जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्ति, उद्यमी और उद्योगपति मिलकर विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि चैंबर ने दशकों से क्षेत्र और राष्ट्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने चैंबर से न केवल एक प्रतिनिधि निकाय के रूप में, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद के ऐसे मंच के रूप में कार्य करने का आग्रह किया जहाँ निजी क्षेत्र, सरकार और सिविल सोसाइटी मिलकर भारत के औद्योगिक और आर्थिक विकास की योजना बना सकें।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री, श्री संजय सेठ; पूर्व मुख्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री, श्री अर्जुन मुंडा; और संसद सदस्य, श्री बिद्युत बरन महतो और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। आज सुबह रांची पहुँचने पर श्री बिरला का रांची हवाई अड्डे पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया । केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने श्री बिरला की अगुवाई की ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL: 22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में ‘अग्निवीर वायु’ भर्ती जागरूकता कार्यक्रम, देश सेवा के लिए युवाओं में दिखा भारी उत्साह

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में कोल्हान स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों का ग्रेडिंग ट्रायल संपन्न, 90 होनहारों ने दिखाई प्रतिभा

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.