
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक में नए मेडिकल स्टोर दवा दोस्त मेडिकल स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही और क्षेत्र में नई स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने पर खुशी जाहिर की गई।
सस्ती दरों पर दवाइयों की उपलब्धता
दुकान के संचालक आलोक शर्मा ने बताया कि दवा दोस्त मेडिकल स्टोर का मुख्य उद्देश्य आम और जरूरतमंद लोगों को किफायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बाजार में महंगी दवाइयों के कारण कई मरीजों को परेशानी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी, ताकि हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें।
डॉक्टर और मेडिकल टेस्ट की भी सुविधा
आलोक शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से खुला रहेगा। यहां न केवल दवाइयों की बिक्री होगी, बल्कि डॉक्टर की परामर्श सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न आवश्यक मेडिकल टेस्ट की सुविधा भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है।
इससे मरीजों को जांच और इलाज के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा और समय के साथ-साथ खर्च की भी बचत होगी।
READ MORE :Jamshedpur News :मंदिरों के पवित्र फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल से पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण की पहल
स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि चांदनी चौक में इस तरह की सुविधा शुरू होना सराहनीय कदम है। इससे खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि सस्ती दवाइयों और एक ही जगह पर डॉक्टर व जांच सुविधा उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ और प्रभावी होंगी।


