जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के लिए चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में सत्येंद्र कुमार को केंद्रीय अध्यक्ष और श्रीनिवास कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि जय कुमार को महासचिव के पद पर निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के MLA सरयू राय, रेलवे को दिया सीधा अल्टीमेटम!
चुनाव प्रक्रिया का आरंभ 26 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि संस्थान, कदमा में नामांकन दाखिल करने के साथ हुआ। अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र कुमार और अनिल कुमार मैदान में थे, जबकि महासचिव पद के लिए केवल जय कुमार का नामांकन मिला। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास कुमार और राजेश कुमार ने नामांकन किया।
नामांकन प्रक्रिया का संचालन चुनाव संयोजक राजकिशोर सिंह ने किया। इसके साथ ही 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।
मतदान 29 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में हुआ। कुल 83 मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें से 67 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में सत्येंद्र कुमार को 35 और अनिल ठाकुर को 32 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास कुमार को 40 और राजेश कुमार को 27 मत मिले।
चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रही। सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ किया।
READ MORE :Jamshedpur News :ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के MLA सरयू राय, रेलवे को दिया सीधा अल्टीमेटम!
संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, संस्थापक सदस्य मनोज (गुणी), दीपु सिंह, राम उदय सिंह, भास्कर, धनंजय राय, मिथिलेश, सुभाष राय, विकास जी सहित सैकड़ों ब्रह्मर्षि बंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।




