Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के जिन इलाकों में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही, वहां टैंकर से पानी भिजवाएं उपायुक्तःसरयू राय
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के जिन इलाकों में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही, वहां टैंकर से पानी भिजवाएं उपायुक्तःसरयू राय

-लोगों की शिकायतों को सरयू राय ने वाट्सएप और एक्स पर शेयर किया -विस में दिया गया था गलत जवाब, अब हकीकत आई है सामने -पोस्ट ऑफिस रोड, प्रह्लाद नगर, चटाई कालोनी, आनंद विहार फ्लैट के पीछे और नीचे वाली बस्ती में पानी नहीं -मानगो नगर निगम के अधिकारी इस मामले में संवेदनशील नहीं -देर रात आता है पानी, उठते-उठते चला जाता है -चापाकल भी तोड़ रहे हैं अब दम, भूगर्भ जल गया और नीचे
BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मांग किया है कि मानगो के जिन इलाकों में पेयजलापूर्ति दस-पंद्रह दिनों से नहीं हो पा रही है, उन इलाकों में पेयजलापूर्ति टैंकर से कराएं।

READ MORE :Jamshedpur News :लोयोला स्कूल बिष्टुपुर में नर्सरी ओरिएंटेशन, अभिभावकों को दिया गया शैक्षणिक मार्गदर्शन

श्री राय ने उपायुक्त को वाट्सएप एवं एक्स के माध्यम से कई दिनों से पीने का पानी नहीं मिलने की शिकायत करने वाले लोगों की तकलीफ को अवगत कराया और कहा कि जब उन्होंने विधानसभा में मानगो के बड़े इलाके में पीने के पानी की दिक्कत का सवाल उठाया तो सरकार ने इससे इनकार किया और कहा कि मानगो नगर निगम सभी जगहों पर पीने के पानी की आपूर्ति कर रहा है। श्री राय ने उपायुक्त को उन इलाकों का नाम भी भेजा है, जहां पीने का पानी नहीं जा रहा है। इसमें पोस्ट ऑफिस रोड, प्रह्लाद नगर, चटाई कालोनी, आनंद विहार फ्लैट के पीछे वाली बस्ती और नीचे वाली बस्ती में पीने का पानी नहीं जा रहा है। कई दिनों तक तो रामकृष्णा कालोनी जैसे इलाके में भी पीने का पानी नहीं गया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : शहर में उमड़ा जनसैलाब, 5 लाख श्रद्धालुओं के साथ डिमना से साकची तक निकली भव्य हिंदू नववर्ष शोभायात्रा

श्री राय ने कहा कि मानगो नगर निगम के अधिकारी इस मामले में संवेदनशील नहीं हैं। वे रोज एक न एक नया बहाना बनाते हैं और आश्वासन देते हैं कि पेयजल नहीं पहुंचने की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। पेयजलापूर्ति की स्थिति यह है कि कई मोहल्लों में रात के 1 बजे, डेढ़ बजे 10 मिनट के लिए पानी जाता है। जिन इलाकों में पीने का पानी जा रहा है, वहां भी इसकी अवधी काफी कम है। जब तक लोग पीने के पानी को स्टोर करने की व्यवस्था में लगते हैं, तब तक पानी की आपूर्ति बंद हो जा रही है।
श्री राय ने कहा कि मानगो के नागरिकों को पीने के पानी की आपूर्ति में से 1.20 लाख लीटर पानी रोज एमजीएम अस्पताल में जा रहा है। श्री राय के प्रश्न के उत्तर में परसों (17 मार्च) झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के मंत्री ने बताया कि 1.20 लाख लीटर नहीं बल्कि 72 हजार लीटर पानी ही एमजीएम अस्पताल में भेजा जा रहा है। इसका कारण है कि पीने के पानी की व्यवस्था किये बिना ही डेढ़ साल पहले अस्पताल को राजनीतिक कारणों से चालू कर दिया गया। आज तक अस्पताल के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की गई है।
श्री राय ने उपायुक्त से कहा कि गर्मी का मौसम आ गया है। चापाकल भी भूजल स्तर नीचे जाने के कारण पानी नहीं खींच पा रहे हैं। मानगो के नागरिकों को साकची, बिष्टुपुर से खरीदकर पानी लाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि जिस प्रकार एमजीएम अस्पताल में मानगो नगर निगम टैंकर से पेयजलापूर्ति कर रहा है, उसी तरह इन मोहल्लों में पाइप बिछाये जाने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है, उन मोहल्लों में भी टैंकर से पीने का पानी भेजा जाए। उपायुक्त नगर निगम को आदेश दें कि मोहल्ला वार सूची बना कर टैंकर की व्यवस्था करें और पेयजल की व्यवस्था कराए। यदि टैंकर से मोहल्लों में पानी नहीं भेजा जाएगा तो लोगों का आक्रोश जिला प्रशासन और मानगो नगर निगम के खिलाफ फूटेगा और इसकी जिम्मेदारी मानगो नगर निगम की होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में ग्राफोलॉजी कार्यशाला; लिखावट से खुलेगा व्यक्तित्व का राज, करियर की संभावनाओं पर हुई चर्चा

April 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख; पटमदा और घाटशिला में गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश

April 25, 2026

Jamshedpur News : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ कल ‘महा-हस्ताक्षर अभियान’, सरयू राय की मौजूदगी में यात्री दर्ज कराएंगे विरोध

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.