
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के साकची में पवित्र रथ यात्रा के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आग़ाज़ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य जन-सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रथ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं की पूरे उत्साह के साथ सेवा की गई।


READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS ; रथयात्रा के शुभ मौके पर काशीडीह में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, बंगाल के कारीगर बनाएंगे 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाभोग
शर्बत और लड्डू वितरण से श्रद्धालुओं को मिली राहत
रथ यात्रा में शामिल भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए इस शिविर में विशेष इंतजाम किए गए थे। भीषण गर्मी और भीड़ को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल, ठंडा शर्बत और लड्डू का वितरण किया। इस पुनीत कार्य में दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता की सेवा की।
कुणाल सारंगी ने की सेवा शिविर की सराहना
इस भव्य सेवा शिविर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुणाल सारंगी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। स्थानीय लोगों और रथ यात्रा के श्रद्धालुओं ने भी इस संयुक्त सामाजिक पहल की जमकर सराहना की।
अतिथियों का अंग वस्त्र देकर हुआ सम्मान
शिविर में भाजपा नेता दिनेश कुमार, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरेन्द्र सिंह शिंदे और सेंट्रल सिख नौजवान सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा जन-सेवा शिविर में पहुंचे सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
READ MORE :NEW DELHI NEWS: इथेनॉल ब्लेंडिंग में कोई जल्दबाजी नहीं, सरकार ने पेट्रोल-डीजल के विकल्प को लेकर साफ की पूरी स्थिति
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
इस जन-सेवा शिविर को सफल बनाने में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह और आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह की अहम भूमिका रही। इसके अलावा मलविंदर सिंह, जगप्रीत सिंह जेडी, सुखदेव सिंह, सुरेश मुखी, जगजीत सिंह, राजदीप सिंह, गुरबचन सिंह राजू, अभय महंती, सतपाल सिंह और अनुराग तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्रद्धालुओं की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


