जमशेदपुर।
छोटा गोविंदपुर स्थित श्री बैधनाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में आज आयोजित हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों सनातनी बंधुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
पूरे आयोजन के दौरान “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के नारों से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अर्जुन कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्री मृत्युंजय जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सम्मेलन में संतोष कुमार (अध्यक्ष, श्री वैद्यनाथ महादेव मंदिर), राकेश रजक (अध्यक्ष, बजरंग मैया स्थान मंदिर), सरोज बागची (अध्यक्ष, दुर्गा पूजा कमेटी, गोविंदपुर हॉल्ट) और कैप्टन साहब (अध्यक्ष, दयाल सिटी शिव मंदिर) ने भी शिरकत की।
सम्मेलन में उपस्थित सभी सनातनों ने अपनी एकता, श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत परिचय दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन का आयोजन मधु सिंह मित्र मंडली द्वारा किया गया, जिससे जनसमूह भावविभोर हो उठा।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और प्रसाद वितरण भी किया गया। आयोजकों और सहयोगियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सक्रिय भूमिका को सराहा गया।




