जमशेदपुर.
सिंहभूम जिला ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन ‘ के तत्वावधान में रविवार की देर शाम शहर की मशहूर शिक्षाविद डाॅo रागिनी भूषण रचित हिन्दी संगीत रुपक “रंग गुलाल” का तुलसी भवन के मानस सभागार में लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह मौजूद थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर मुरलीधर केडिया, डाॅo स्नेहलता सिन्हा और डाॅo शकुन्तला पाठक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की और संचालन का भार पूनम महानंद ने उठाया. कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण का जिम्मा संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने संभाला और अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डाॅo अजय कुमार ओझा ने दिया.
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. उसके बाद उपासना सिन्हा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. उसके बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई.
कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों ‘रंग गुलाल’ का जब लोकार्पण किया गया, तब सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. लोकार्पण के बाद शाहिद अनवर, अजय प्रजापति और डाॅo सरित किशोरी ने पुस्तक पर विस्तार से अपनी मूल्यवान प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं. मुख्य अतिथि प्रभाकर सिंह ने रचनाकार एवं उनकी रचनाओं की भूरि -भूरि प्रशंसा की. इसके बाद डाॅo मुद्रिता चन्द्रा ने डाॅ रागिनी भूषण के साहित्यिक जीवन का परिचय दिया. साथ ही, उनके साथ के भावनात्मक रिश्ते को बड़े ही प्रेम व स्नेह के शब्दों में पिरोकर बताया जिससे पूरा सभागार भाव-विह्वल हो उठा.
इस अवसर पर मुख्य रुप से अजय प्रजापति, अशोक पाठक स्नेही, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, नीलाम्बर चौधरी, वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र राज, उपासना सिन्हा, अरुणा झा, सुरेश दत्त पाण्डेय प्रणय, कृष्णा सिन्हा, विनोद बेगाना, रीना गुप्ता, बलविन्दर सिंह, पूनम सिंह, डाॅo अरुण कुमार शर्मा , डाॅo एन. के. सिंह, विजय भूषण, निवेदिता श्रीवास्तव, अनीता सिंह, राजदेव सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, अरुणा भूषण, विन्ध्यवासिनी तिवारी, जितेश तिवारी, वीणा कुमारी नंदिनी, नीता सागर चौधरी, लक्ष्मी सिंह रुबी, शिप्रा सैनी मौर्या, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, शेषनाथ सिंह शरद, भारत भूषण, मनीष सिंह वंदन, सुजय कुमार, सोनी सुगंधा, प्रदीप कुमार मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, डाॅo संजय पाठक स्नेही,पूनम शर्मा स्नेहिल, सुधा प्रजापति , डाॅo राकेश पाण्डेय,मुकेश रंजन, विजय नारायण सिंह बेरुका, सविता सिंह मीरा, सतीन्द्र नाथ पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, हरिहर राय चौहान, शिवनन्दन सिंह, डाॅo पुष्पा तिवारी, नीलम पेडीवाल , क्षमाश्री दूबे, पूनम सिंह , सुदीप्ता जेठी राउत, देवेन्द्र कुमार व्यथित, हरभजन सिंह रहबर सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही.





